Gas Home Remedies: त्योहारों में अक्सर ही घर में ज्यादा तेल और मिठास वाला खाना बनता है. आम दिनों में व्यक्ति अपनी डाइट को लेकर थोड़ा संभल जाता है लेकिन त्योहारों में लगता है कि एक ही तो दिन है, जितना मन हो उतना खाओ. इससे होता यह है कि व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खा लेता है और फिर पेट में गैस (Stomach Gas) और एसिडिटी होने लगती है. अगर आप भी दिवाली पर पेट पकड़कर बैठे हैं तो तुरंत कर लें अजवाइन का सेवन. यहां जानिए किस तरह अजवाइन का इस्तेमाल करें कि पेट की दिक्कत दूर हो जाए और पेट में जमी गैस भी बाहर निकल जाए. ये नुस्खा तेजी से अपना असर दिखाता है.
गैस दूर करने के लिए अजवाइन | Ajwain For Gas Relief
पहला तरीका – पेट की गैस दूर करने के लिए अजवाइन का पानी बनाकर पिया जा सकता है. इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें. इस पानी को छानकर हल्का गर्म ही पीने पर पेट को आराम मिलता है.
दूसरा तरीका – अजवाइन को भूनकर पीस लें. इस अजवाइन के पाउडर को खाकर ऊपर से एक गिलास पानी पी लें. इस तरह भी गैस की दिक्कत दूर हो जाती है.
तीसरा तरीका – अजवाइन खाने का एक तरीका यह भी है कि आप अजवाइन को रातभर भिगोकर रख सकते हैं. एक चम्मच अजवाइन को एक से डेढ़ गिलास पानी में डालकर भिगोकर रख दें और अगली सुबह इसे हल्का गर्म करके पिएं. पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं.
ये नुस्खे भी दिखाते हैं असर
- पेट में बन रही गैस को दूर करने के लिए सौंफ का पानी भी पिया जा सकता है. सौंफ के पानी (Fennel Water) को बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में डालकर पिएं. इसके अलावा सौंफ को सादा भी चबाया जा सकता है.
- गैस की दिक्कत में अदरक भी बेहद काम का साबित होता है. एक छोटे अदरक का टुकड़ा चबा लें. यह पेट को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देता है और तकलीफ को कम करने में असर दिखाता है.
- चुटकीभर हींग खाने पर भी पेट की गैस निकल सकती है. ध्यान रहे आप जरूरत से ज्यादा हींग ना खा लें.
- पेट में तकलीफ हो तो मेथी का पानी भी फायदेमंद होता है. मेथी को पानी में उबालकर इस पानी को छानकर पिया जा सकता है.
- हल्का गर्म पानी लेकर उसमें एक नींबू निचोड़ लें. इस नींबू पानी को पीने पर भी पेट की तकलीफ दूर हो सकती है.
यह भी पढ़ें –फैटी लिवर है धीमा जहर! डॉक्टर ने बताया रोजाना क्या खाने पर ठीक होगा Fatty Liver
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
8 mins ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
54 mins agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
9 hrs agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
1 day agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines