High Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल एक तरह का वैक्सी पदार्थ है जो रक्त वाहिनियों में चिपककर उन्हें अवरुद्ध करने लगता है. इसे अगर कम ना किया जाए तो यह इतना ज्यादा जम जाता है कि वाहिनियों तक पूरे शरीर में ऑक्सीजन और खून को पहुंचाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की वजह बनने लगता है और इससे हार्ट अटैक भी आ सकता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो गंदे कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम कर सकते हैं. डाइटीशियन करण कुकरेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि खानपान की वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लिया जाए तो गंदा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. इन चीजों को आप भी रोजाना खा-पी सकते हैं.
हाई कोलेस्ट्रॉल कैसे होगा रिवर्स | How To Reverse High Cholesterol
डाइटीशियन का कहना है कि ऐसे 5 फूड्स है जिन्हें खाने पर आपका हाई कोलेस्ट्रॉल तो कम होगा ही, साथ ही आपका लिपिड प्रोफाइल भी ठीक होने लगेगा –
बैंगनी पत्तागोभी – बैंगनी पत्तोगोभी अल्कलाइन वाला फूड है जिसे खाने पर गंदा कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है.
हरा प्याज – स्प्रिंग अनियन खाने पर शरीर को मिलने वाले गुण हाई कोलेस्ट्रॉल को रिवर्स करने का काम करते हैं.
सूखे मेवे और बीज – बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, अलसी के बीज और चिया सीड्स जैसे सूखे मेवे और बीज ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल को रिवर्स करने का काम करते हैं.
आंवला – खानपान में विटामिन सी से भरपूर आंवला शामिल किया जाए तो इससे शरीर को भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं.
मोरिंगा – ड्रमस्टिक्स या मोरिंगा (Moringa) को खाने पर हाई कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है और ये शरीर को दुरुस्त रखने में असरदार होता है.
यह भी पढ़ें – Low BP Symptoms: कैसे पता चलेगा कि बीपी लो है? शरीर में दिखने लगते हैं ये 7 लक्षण
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर पर एक नहीं बल्कि इसके कई लक्षण नजर आने लगते हैं, जैसे कोलेस्ट्रॉल गंदा होने लगे तो इससे सीने में दर्द रहने लगता है. यह रक्त प्रवाह कम होने के कारण होता है.
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर अक्सर ही सांस फूलने लगती है. चाहे व्यक्ति ज्यादा कुछ मेहनत का काम ना भी करे फिर भी हर समय थकान महसूस होती है.
- ब्लड फ्लो कम होने पर सिर घूमता हुआ सा महसूस होता है और ऐसा लगता है कि बेहोशी छाने लगी है.
- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर शरीर का वजन बढ़ सकता है. मोटापा हाई कोलेस्ट्रॉल के रिस्क फैक्टर्स में भी शामिल है.
यह भी पढ़ें – 14 दिनों तक नहीं खाई चीनी तो शरीर पर क्या होगा असर, डॉक्टर ने दिया जवाब, बताया कैसे बदल जाती है काया
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
16 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
18 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
19 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
21 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
22 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines