Exercises For belly fat: घर बैठे सिर्फ कुछ ही दिनों में इस तरह घटाएं पेट की चर्बी, देखें वीडियो
Edited By Bhoopendra Rai

Exercises For belly fat
Edited By Bhoopendra Rai

Exercises For belly fat
Exercises For belly fat: उल्टा सीधा खानपान और बदलती लाइफ स्टाइल के चलते लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। लागातार एक ही सीट पर घंटों बैठकर काम करने वालों के साथ यह समस्या ज्यादा होती है। पेट की चर्बी निकलने पर पूरा फिगर खराब हो जाता है। ऐसे में कुछ लोग जिम जाकर वजन घटाते हैं तो वहीं कुछ लोग घर पर ही योगा करते हैं। अगर आप भी पेट की चर्बी से परेशान हैं तो 5 एक्सरसाइज उससे निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकती हैं।
दरअसल, इंस्टाग्राम पर अनुराग फिटनेस नाम से एक पेज बना हुआ, जिस पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में लव हेंडेल और पेट की चर्बी कम करने के लिए कोच ने पांच एक्सरसाइज बताई हैं। आप इस वीडियो को देखकर घर पर इनका अभ्यास कर सकते हैं। अगर एक्सरसाइज करने में कोई परेशानी है तो जिम जाकर कोच की देखरेख में इनका अभ्यास करें।
इस एक्सरसाइज में अपने हाथों को ऊपर उठाकर अपने सिर के पीछे की तरफ पकड़ना है। फिर बारी-बारी से दोनों पैर उठाकर स्ट्रेच करना है। इस एक्सरसाईज को कम से 15-15 के तीन सेट करें। हर एक सेट के बाद 1 मिनट का ब्रेक लें। अगर प्यास लगे तो पानी पीते रहें।
इस एक्सरसाइज में पने हाथों को ऊपर उठाकर अपने सिर के पीछे की तरफ पकड़ना है। फिर बाएं हाथ और दाएं पैर को मिलाना है। जबकि दूसरी तरफ दाएं हाथ और बाएं पैर को मिलाना है। इसके भी 15-15 के तीन सेट करें।
इस एक्सरसाइज में आपको अपने हाथ ऊपर उठाना है और दाएं हाथ को बाएं पैर से मिलाना है, जबकि बाएं हाथ को दाएं पैर से मिलाना है। जब हाथ-पैर आपस में मिलें तो कमर जितने ऊपर रहें। इस एक्सरसाइज के भी 15-15 के तीन सेट करें।
सबसे पहले पैरों को फैला लें। फिर हाथ में डंबल या वजन लेकर कमर को स्ट्रेच करें। इसके लिए पहले लेफ्ट की तरफ जाएं फिर राइट की तरफ कमर को स्ट्रेच करें। इसके भी 15-15 के तीन सेट कर सकते हैं।
इस एक्सरसाइज में पैरों को अधिक मात्रा में फैलाएं। फिर दाएं हाथ से बाएं पैर को चट करें और बाएं हाथ से दाएं पैर को चट करें। इससे कमर पर जोर पड़ेगा। इस एक्सरसाइज के भी 15-15 के तीन सेट करें। बीच में 1-1 मिनट का रिलेक्स करते रहें।
नोट- अगर कोई एक्सरसाइज को पढ़कर समझ न पाएं तो वीडियो की मदद ले सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: