हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Fatty Liver को क्या सचमुच किया जा सकता है रिवर्स? डॉक्टर ने बताया फैटी लिवर कैसे होगा ठीक

Fatty Liver Disease: फैटी लिवर की दिक्कत पूरे शरीर को प्रभावित करती है. ऐसे में यहां जानिए इस दिक्कत से छुटकारा पाने के लिए क्या किया जा सकता है. डॉक्टर की दी सलाह आपके बेहद काम आएगी.

विज्ञापन
How To Reverse Fatty Liver: फैटी लिवर की दिक्कत से कैसे मिलेगा आराम, जानिए यहां. Image Credit- Freepik

Fatty Liver Symptoms: लिवर शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है. लिवर शरीर को खाना पचाने में मदद करता है, एनर्जी को स्टोर करता है, शरीर के गंदे टॉक्सिंस को निकालता है और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों को फिल्टर करके बाहर करता है. आमतौर पर फैटी लिवर 2 तरह का होता है, एक नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज (Non Alcoholic Fatty Liver Disease) और दूसरा है एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज. नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर में इंफ्लेमएशन होने लगती है जो लिवर को डैमेज करती है. इससे सिरोसिस या लिवर कैंसर भी हो सकता है. एल्कोहॉलिक फैटी लिवर एल्कोहल के जरूरत से ज्यादा सेवन के कारण होता है. इससे इंफ्लेमेशन होती है और एल्कोहॉलिक हेपेटाइटिस और सिरोसिस हो सकता है. आमतौर पर फैटी लिवर से परेशान लोगों का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है यानी फैटी लिवर को पूरी तरह से ठीक कर सकते हैं या नहीं. इसका जवाब दे रही हैं जनरल फिजीशियन और न्योरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. गुरुग्राम में काम कर रहीं डॉ. प्रियंका सहरावत AIIMS से ट्रेंड हैं. यहां जानिए फैटी लिवर को लेकर डॉ. प्रियंका सहरावत का क्या कहना है.

क्या फैटी लिवर को रिवर्स किया जा सकता है | Can Fatty Liver be Reversed

डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि फैटी लिवर को पूरी तरह से रिवर्स नहीं किया जा सकता है. फैटी लिवर को पूरी तरह ठीक नहीं कर सकते लेकिन इससे समय रहते बचाव कर सकते हैं और दिक्कत को जरूरत से ज्यादा बढ़ने से रोक सकते हैं.

डॉक्टर ने इस बात का भी जिक्र किया कि नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर ज्यादा होता है. फैटी लिवर होने के कारण हैं एल्कोहल, हाई ट्राइग्लिसराइड्स, मोटापा और डायबिटीज मेलिटस. ट्राइग्लिसराइड्स लिवर खुद बनाता है. ऐसे में फैटी लिवर की दिक्कत कम करने के लिए कुछ आम बातों का ध्यान रखा जा सकता है.

विज्ञापन
  • सैचुरेटेड फैट्स से परहेज करना जरूरी है.
  • रिफाइंड ऑयल का सेवन कम करें.
  • तली हुई चीजों का सेवन कम करें. इनसे लिवर पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है जो दिक्कत को बढ़ाता है.
  • फाइबर को खानपान का हिस्सा ज्यादा बनाएं.
  • दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं.
  • रोजाना 30 मिनट की ब्रिस्क वॉक करें.

किन लोगों को फैटी लिवर डिजीज की संभावना ज्यादा होती है

  • मोटापा फैटी लिवर के रिस्क फैक्टर्स (Fatty Liver Risk Factors) में शामिल है.
  • बढ़ती उम्र में फैटी लिवर डिजीज ज्यादा होती है.
  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज फैटी लिवर के शिकार हो सकते हैं.
  • टाइप 2 डायबिटीज और प्री-डायबिटीज में फैटी लिवर हो सकता है.
  • कुछ मेटाबॉलिक डिसोर्डर्स भी फैटी लिवर की वजह बनते हैं.
  • हेपेटाइटिस जैसे इंफेक्शंस फैटी लिवर की वजह बनते हैं.
  • टॉक्सिंस की चपेट में आने से फैटी लिवर हो सकता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola