High BP Foods: सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है. लेकिन, ब्लड प्रेशर अगर लगातार 130/80 hg से ज्यादा होने का मतलब है हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की दिक्कत होना. हाई ब्लड प्रेशर में होता यह है कि रक्त वाहिनियों में खून तेजी से बहने लगता है और दिल के साथ-साथ तेजी से शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचता है. हाई ब्लड प्रेशर के कारण दिल की दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है, जैसे हार्ट अटैक (Heart Attack) या स्ट्रोक. ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों को पहचाकर ब्लड प्रेशर कम करने पर ध्यान देना जरूरी है. इसी बारे में बता रही हैं डाइटीशियन श्वेता जे पांचाल. डाइटीशियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे ऐसे सुपरफूड की बात कर रही हैं जिसके सेवन से ब्लड प्रेशर लेवल्स कंट्रोल में आ सकते हैं.
ब्लड प्रेशर कम कर देंगे ये बीज | Seeds For Blood Pressure Control
डाइटीशियन का कहना है कि खसखस यानी पॉपी सीड्स खाने पर हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. खसखस में पौटेशियम और मैग्नीशियम होता है जिनसे ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट होने में मदद मिलती है. खसखस (Khas khas) खाने पर नींद बेहतर आती है और दिमाग भी शांत रहता है. इन बीजों से हड्डियों को फायदा मिलता है, स्ट्रेस कम होता है, एंजाइटी कम होने में असर दिखता है, इम्यूनिटी बढ़ती है, पाचन बेहतर होता है, साथ ही स्किन और बालों को भी खसखस के फायदे मिलते हैं.
यह भी पढ़ें – Vitamin B12 की कमी के ये वॉर्निंग साइन कभी नहीं करने चाहिए इग्नोर, एक्सपर्ट ने बताया कैसे पहचानें लक्षण
हाई बीपी में कैसे खाएं खसखस
हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए खसखस को तरबूज के बीजों के साथ खाया जा सकता है. बराबर मात्रा में खसखस और तरबूज के बीज मिलाकर हल्का भून लें. अब इन बीजों को पीसें और एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें. रोजाना सुबह खाली पेट इन बीजों के पाउडर को खाया जा सकता है और एक चम्मच शाम के समय इन्हें खाने पर फायदा दिखता है. डाइटीशियन का कहना है कि अगर 3 हफ्तों तक इस तरह खसखस और तरबूज के बीजों का पाउडर खाया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. डाइटीशियन का कहना है कि जिन लोगों को खसखस की एलर्जी है वे इन बीजों के सेवन में सावधानी बरतें.
तरबूज के बीजों के क्या फायदे हैं
डाइटीशियन ने खसखस के साथ तरबूज के बीजों को मिलाकर खाने की सलाह दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि तरबूज के बीज भी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं. तरबूज के बीज खाने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है. ये बीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं. इनसे शरीर को प्रोटीन और खनिज भी मिलते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – आमलेट या उबला अंडा क्या खाने पर तेजी से घटता है वजन, जानिए किसे बनाएं Weight Loss डाइट का हिस्सा
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
5 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
9 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
10 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
12 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines