How to Manage Diabetes And High BP In Summer: मई में बढ़ता तापमान बिल्कुल भी सहन करने लायक नहीं है। चिलचिलाती धूप में बाहर निकलते ही हम पसीने से भीग जाते हैं। चिलचिलाती धूप स्किन को झुलसा रही है। गर्मियों में बढ़ता तापमान शरीर पर तेजी से असर डाल रहा है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो आपको थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत है।
थोड़ी सी लापरवाही से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और खासतौर पर गर्मियों में शरीर में पानी की कमी को दूर करना जरूरी हो जाता है। इससे ब्लड शुगर पर तेजी से असर पड़ता है। गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर और बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का इंबैलेंस न होने दें। गर्मियों में हाई बीपी और शुगर के मरीजों को कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
किन बातों का रखें ध्यान
- आपको हर दिन रेगुलर रूप से अपने ब्लड शुगर के लेवल की जांच करने की जरूरत है। इससे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
- गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी पीते रहें। अगर ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों कंट्रोल में हैं तो आप इसमें चीनी और नमक मिला सकते हैं।
- मौसमी फल और सब्जियां खाएं। इससे शरीर को नेचुरल रूप से पानी मिलता है जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।
- टमाटर खाना फायदेमंद है, लेकिन किडनी के मरीज परेहज करें।
- अगर आपको गर्मी के कारण बहुत कमजोरी महसूस हो रही है तो सत्तू पिएं। इसमें नमक या चीनी मिलाना जरूरी नहीं है।
- अगर आप लू से बचना चाहते हैं तो खुद को कवर रखें और लगातार पानी पीते रहें।
- लू लगने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है।
गर्मी हर किसी को प्रभावित कर रही है, लेकिन हाई ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड शुगर के रोगियों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों पर गर्मी का मौसम जल्दी असर करता है। इसलिए उन्हें कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा, डायबिटीज वाले व्यक्तियों को अपने इंसुलिन के साथ ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि बढ़ा हुआ तापमान इसकी क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
7 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
13 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines