Amla Laddu Eating Benefits: सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को हेल्दी और गर्म चीजों की जरूरत होती है. ये चीजें इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को अंदर से गर्माहट देने का काम करती हैं. इस लिस्ट में आंवला भी शामिल है. वैसे भी इस मौसम के लिए ये एक सुपरफूड है, जो विटामिन, आयरन, फाइबर और कई एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है. अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता है तो आंवला के लड्डू तैयार किए जा सकते हैं. लड्डू बनाने की आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसे मनीष आचार्य जी ने वीडियो को माध्यम से बताई है.
इसे भी पढ़ें- क्या अधिक वजन हर्निया का कारण बन सकता है? Max Hospital के डॉ. आशीष गौतम ने बताया मोटापे और हर्निया का कनेक्शन
आंवला लड्डू खाने के फायदे | Eating Benefits of Amla Laddu
कैसे बनाएं आंवला के लड्डू?
घर पर इसके लड्डू बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए आंवला को उबालकर गूदा निकाल लें और फिर गुड़, सूखे मेवे, देसी घी और थोड़ा-सा अदरक पाउडर मिलाकर हल्की आंच पर पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें और लड्डू को ठंडा करके बना लें. बस एक डिब्बे में स्टोर करके अपने आहार में शामिल करें.
आंवला लड्डू की क्या है खासियत?
आंवला एक पावरफुल फ्रूट है, जिसमें विटामिन C बहुत ज्यादा पाया जाता है. यह शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करता है जैसे- गले में खराश, सर्दी-जुकाम या कमजोरी आदि. ऐसे में आंवला लड्डू रोज खाने से हेल्थ अच्छी रहती है.
अद्भुत फायदे
- इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार
- विटामिन C का अच्छा स्रोत
- डाइजेशन मजबूत करना
- कब्ज की समस्या कम करना
- खून की कमी पूरा करना
- स्किन के लिए अच्छा स्रोत
- शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर करना
कितनी मात्रा खानी चाहिए?
हर दिन 1–2 छोटे आंवला लड्डू काफी हैं. जरूरत से ज्यादा लड्डू ना खाएं, क्योंकि यह नुकसान भी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- H5N5 Virus: क्या कोरोना से भी ज्यादा घातक है H5N5 वायरस? कितने अलग हैं इसके शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
5 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines