Weight Loss Habits: वजन घटाने के लिए जरूरी नहीं है कि रोजाना जिम के चक्कर लगाए जाएं या अपने खानपान से समझौता करके स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की जाए. सुबह की शुरुआत ही अगर अच्छी आदतों के साथ कर ली जाए तो वजन कम होने लगता है. इसी बारे में बता रही हैं मेटाबॉलिक फैटलॉस कोच टेगन. फिटनेस कोच (Fitness Coach) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि अगर रोज सुबह ये 5 काम कर लिए तो आपका वजन कम होगा, हार्मोन बैलेंस्ड रहेंगे, शरीर में एनर्जी रहेगी और आप फिट रहने लगेंगे. आप भी जानिए कौन से हैं ये काम जो आपको वजन घटाने में मदद करेंगे.
यह भी पढ़ें – शुगर के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? | यहां जानिए 7 Diabetes Symptoms
वजन कम करने वाली आदतें
नींबू का रस या सेब का सिरका पीना
अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करने के बजाय हल्का गर्म नींबू का पानी या सेब का सिरका पीने से करें.
- इससे पाचन बेहतर होता है और आपकी गट हेल्थ अच्छी रहती है.
- शरीर से गंदे टॉक्सिंस फ्लश होकर निकल जाते हैं.
- बॉडी अल्कलाइज होती है और लिवर डिटॉक्स होने में मदद मिलती है.
- ब्लड शुगर लेवल्स स्टेबलाइज होके हैं. इससे दिनभर क्रेविंग नहीं होती.
धूप लेना
कोच की सलाह है कि रोजाना त्वचा और आंखों पर धूप लगाएं. इससे शरीर की इंटरनल क्लॉक यानी सर्केडियन रिदम सेट होती है जो वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इसीलिए रोजाना उठने के बाद 30 मिनट धूप जरूर लेनी चाहिए.
- इससे मेटाबॉलिज्म रेग्यूलेट होता है.
- सेराटॉनिन बूस्ट होता है जोकि फील गुड हार्मोन है.
- इससे कॉर्टिसोल बैलेंस होने में मदद मिलती है जिससे फैट स्टोरेज कम होता है.
- स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है. नींद की कमी पूरी होने पर वजन कम होने लगता है.
स्ट्रेच करें और शरीर को हिलाएं
सोने पर शरीर 6 से 8 घंटे तक आराम की मुद्रा में रहता है इसीलिए उठने के बाद थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग, योगा या मोबिलिटी वर्क किया जा सकता है.
- इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
- पाचन (Digestion) अच्छा रहता है
- स्टिफनेस और इंफ्लेमेशन दूर होती है.
- स्ट्रेस कम होता है जिससे जिद्दी फैट स्टोरेज पिघलने में मदद मिलती है.
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता
अगर आप सुबह उठकर नाश्ते में बस कॉफी और साथ में कोई स्नैक ही खाते हैं तो आपको यह आदत छोड़ देनी चाहिए. नाश्ते में प्रोटीन (Protein Rich Breakfast) होना बेहद जरूरी है. प्रोटीन के बिना नाश्ता किया जाए तो ब्लड शुगर क्रैश हो सकती है और दिन में क्रेविंग और ओवरईटिंग की संभावना रहती है.
- हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट लेने से पेट भरा हुआ महसूस होता है.
- इससे ब्लड शुगर स्टेबलाइज रहती है
- इससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है.
मेडिटेट करें
फिटनेस कोच का कहना है कि फैट लॉस सिर्फ इसपर निर्भर नहीं करता कि आप क्या खाते हैं या कैसे मूव करते हैं, फैटलॉस इसपर भी निर्भर करता है कि आप अपने स्ट्रेस को मैनेज कैसे करते हैं. क्रोनिक स्ट्रेस से कोर्टिसोल स्पाइक हो सकता है जिससे बैली फैट जमने लगता है.
- अपनी सुबह की शुरुआत काल्म तरीके से करें. इससे कोर्टिसोल लेवल कम होते हैं जिससे शरीर फैट को स्टोर नहीं करता.
- पाचन बेहतर होता है.
यह भी पढ़ें – गले के कैंसर की शुरुआत कैसी दिखती है? जानिए Throat Cancer के लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
46 mins agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
4 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
21 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines