रोज करेंगे ये 5 काम तो कम होगी चर्बी, मेटाबॉलिक फैटलॉस कोच ने बताया वजन कम करने के लिए सबसे अच्छी आदतें कौन सी हैं

How To Lose Weight Naturally: वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो यहां जानिए एक्सपर्ट वेट लॉस करने वाली किन आदतों का जिक्र कर रही हैं. मेटाबॉलिक फैटलॉस कोच ने बताया वो कौन से काम हैं जो रोजाना सुबह कर लिए जाएं तो वजन कम होने लगता है.

Weight Loss Habits

Morning Habits For Weight Loss: तेजी से घटाना है वजन तो रोजाना करें ये काम.

Weight Loss Habits: वजन घटाने के लिए जरूरी नहीं है कि रोजाना जिम के चक्कर लगाए जाएं या अपने खानपान से समझौता करके स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की जाए. सुबह की शुरुआत ही अगर अच्छी आदतों के साथ कर ली जाए तो वजन कम होने लगता है. इसी बारे में बता रही हैं मेटाबॉलिक फैटलॉस कोच टेगन. फिटनेस कोच (Fitness Coach) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके बताया है कि अगर रोज सुबह ये 5 काम कर लिए तो आपका वजन कम होगा, हार्मोन बैलेंस्ड रहेंगे, शरीर में एनर्जी रहेगी और आप फिट रहने लगेंगे. आप भी जानिए कौन से हैं ये काम जो आपको वजन घटाने में मदद करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

वजन कम करने वाली आदतें

नींबू का रस या सेब का सिरका पीना

अपने दिन की शुरुआत कॉफी से करने के बजाय हल्का गर्म नींबू का पानी या सेब का सिरका पीने से करें.

विज्ञापन
  • इससे पाचन बेहतर होता है और आपकी गट हेल्थ अच्छी रहती है.
  • शरीर से गंदे टॉक्सिंस फ्लश होकर निकल जाते हैं.
  • बॉडी अल्कलाइज होती है और लिवर डिटॉक्स होने में मदद मिलती है.
  • ब्लड शुगर लेवल्स स्टेबलाइज होके हैं. इससे दिनभर क्रेविंग नहीं होती.

धूप लेना

कोच की सलाह है कि रोजाना त्वचा और आंखों पर धूप लगाएं. इससे शरीर की इंटरनल क्लॉक यानी सर्केडियन रिदम सेट होती है जो वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इसीलिए रोजाना उठने के बाद 30 मिनट धूप जरूर लेनी चाहिए.

विज्ञापन
  • इससे मेटाबॉलिज्म रेग्यूलेट होता है.
  • सेराटॉनिन बूस्ट होता है जोकि फील गुड हार्मोन है.
  • इससे कॉर्टिसोल बैलेंस होने में मदद मिलती है जिससे फैट स्टोरेज कम होता है.
  • स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है. नींद की कमी पूरी होने पर वजन कम होने लगता है.

स्ट्रेच करें और शरीर को हिलाएं

सोने पर शरीर 6 से 8 घंटे तक आराम की मुद्रा में रहता है इसीलिए उठने के बाद थोड़ी बहुत स्ट्रेचिंग, योगा या मोबिलिटी वर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
  • इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
  • पाचन (Digestion) अच्छा रहता है
  • स्टिफनेस और इंफ्लेमेशन दूर होती है.
  • स्ट्रेस कम होता है जिससे जिद्दी फैट स्टोरेज पिघलने में मदद मिलती है.

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता

अगर आप सुबह उठकर नाश्ते में बस कॉफी और साथ में कोई स्नैक ही खाते हैं तो आपको यह आदत छोड़ देनी चाहिए. नाश्ते में प्रोटीन (Protein Rich Breakfast) होना बेहद जरूरी है. प्रोटीन के बिना नाश्ता किया जाए तो ब्लड शुगर क्रैश हो सकती है और दिन में क्रेविंग और ओवरईटिंग की संभावना रहती है.

विज्ञापन
  • हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट लेने से पेट भरा हुआ महसूस होता है.
  • इससे ब्लड शुगर स्टेबलाइज रहती है
  • इससे बार-बार कुछ खाने की इच्छा नहीं होती है.

मेडिटेट करें

फिटनेस कोच का कहना है कि फैट लॉस सिर्फ इसपर निर्भर नहीं करता कि आप क्या खाते हैं या कैसे मूव करते हैं, फैटलॉस इसपर भी निर्भर करता है कि आप अपने स्ट्रेस को मैनेज कैसे करते हैं. क्रोनिक स्ट्रेस से कोर्टिसोल स्पाइक हो सकता है जिससे बैली फैट जमने लगता है.

विज्ञापन
  • अपनी सुबह की शुरुआत काल्म तरीके से करें. इससे कोर्टिसोल लेवल कम होते हैं जिससे शरीर फैट को स्टोर नहीं करता.
  • पाचन बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें – गले के कैंसर की शुरुआत कैसी दिखती है? जानिए Throat Cancer के लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ