Head Injury: सिर की चोट हमेशा गहरी हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन अगर बच्चा सिर के बल गिरा है और शरीर कुछ लक्षण देने लगा है तो इन लक्षणों की समय रहते पहचान करना जरूरी होता है. इसी बारे में बता रहे हैं पीडियाट्रिशियन डॉ. महेश सुलक्षणे. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि अगर खेलते-खेलते बच्चा गिर गया है तो यह कैसे पहचानें कि सिर की चोट गंभीर (Serious Head Injury) है या नहीं. यहां जानिए डॉक्टर किन लक्षणों पर खास ध्यान देने की बात कर रहे हैं.
सिर की चोट के बाद 5 संकेतों को ना करें इग्नोर
डॉक्टर ने कहा अगर सिर पर चोट लगने के बाद बच्चे ने रोना चुप कर दिया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि चोट नहीं लगी है या चोट मामूली है. वहीं, बच्चे के गिरने का यह मतलब भी नहीं है कि उसे सिर पर चोट आएगी ही. ऐसे में कुछ लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी होता है.
- बच्चे का बार-बार उल्टी (Vomiting) करना या खाना खाने से मना करना
- असमान्य तरह से नींद आना या फिर नींद आने में दिक्कत होना
- बिना किसी वजह के लगातार रोने लगना या ऐसा व्यवहार करना जो वह पहले नहीं करता था
- दौरा पड़ना या सुध खो देना
- सिर पर सूजन हो जाना जो कम होने के बजाय बढ़ रही हो.
डॉक्टर की सलाह है कि अगर आपको इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं तो डॉक्टर से मिलने में देरी ना करें और जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं.
बच्चा गिर जाए और सिर पर चोट आए तो क्या करें
- अगर बच्चा सिर के बल गिरा है या गिरने के बाद उसके सिर पर चोट आ गई है तो चोट वाले हिस्से पर बर्फ लगाएं. बर्फ को किसी कपड़े में बांधकर 15 से 20 मिनट बच्चे के सिर की सिकाई करें. इससे सूजन कम हो जाती है.
- हर 2 से 3 घंटे में बच्चे को देखते रहें. देखें कि उसमें गंभीर चोट के लक्षण तो नहीं दिख रहे हैं.
- बच्चे को आराम करने के लिए कहें और बहुत ज्यादा एनर्जी वाले खेल खेलने से रोकें.
- बच्चे की चोट देखने के लिए उसे नींद से ना उठाएं. बच्चे को पूरी नींद लेने दें और उसके नॉर्मल व्यवहार को ध्यान से देखें.
चोट से बचाने के लिए क्या करें
इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा सख्त सतह पर या सीढ़ियों के आस-पास उछलने-कूदने वाले खेल ना खेले, इससे गिरने की संभावना बढ़ती है. कार में बैठे हुए बच्चे का सिर कार से ना टकराए इसके लिए उसे सीटबेल्ट पहनाकर ही बिठाएं. बच्चे खेल खेलते हुए या साइकिल चलाते हुए हेलमेट पहन रहे हैं इस बात का ध्यान रखें.
यह भी पढ़ें – क्या फेफड़ों का कैंसर खांसी से शुरू होता है? जानिए क्या हैं Lung Cancer के 7 शुरुआती लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
19 mins agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
30 mins agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
2 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
4 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
4 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
19 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
19 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
21 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
23 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines