Kamar Dard Ke Gharelu Upay: उम्र बढ़ने से, हड्डियों या मसल्स की कमजोरी से, सही तरह से ना बैठने पर या फिर शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी से भी कमर में दर्द हो सकता है. ऐसे में अगर आप भी अक्सर ही कमर के दर्द (Lower Back Pain) से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह इस दर्द से राहत पाई जा सकती है. ऐसे कुछ नुस्खे हैं जो कमर के दर्द को दूर करने में असरदार साबित हो सकते हैं. इन नुस्खों को आजमाना आसान है और इनका प्रभाव भी तेजी से महसूस होता है.
कमर का दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
गर्म सिकाई – कमर पर गर्म सिकाई करने पर कमर के दर्द से राहत मिल सकती है. आपको करना बस इतना है कि गर्म पानी या फिर किसी गर्म कपड़े को लेकर अपनी कमर पर लगाना है और सेकना है. इससे दर्द से राहत मिल सकती है.
पॉश्चर ठीक करना – अपने बैठने या लेटने के पोश्चर को ठीक करना बेहद जरूरी होता है. अगर आपका पोश्चर ठीक नहीं होगा तो इससे कमर का दर्द बढ़ता चला जाएगा और आपको आराम महसूस नहीं होगा.
करें स्ट्रेचिंग – कमर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए स्ट्रेचिंग की जा सकती है. स्ट्रेचिंग करने पर कमर का दर्द कम हो जाता है.
लहसुन और सरसों का तेल – दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के तेल में लहसुन की कलियां पकाएं. इस तेल से कमर की मालिश करने पर दर्द से राहत मिल सकती है. सुबह शाम इस लहसुन वाले तेल से मालिश करने पर आराम मिलता है.
अदरक की चाय – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक कमर के दर्द को दूर कर सकता है. एक कप पानी में अदरक का टुकड़ा घिसकर डालें और कुछ देर पका लें. अब इस पानी को छानकर चाय की तरह पिएं. दर्द से राहत मिलती है.
क्या खाने पर दूर होगा कमर का दर्द
कमर का दर्द दूर करने पर पूर्ण अनाज को खानपान का हिस्सा बनाएं. इसके अलावा फल, सब्जियां, फाइबर से भरपूर फूड्स, दही, ग्रीन टी, हल्दी, अदरक, काली मिर्च और पालक जैसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें.
कितने दिन तक रहता है कमर दर्द
- अगर कमर दर्द कमर पर ज्यादा दबाव पड़ने के कारण हुआ है तो यह कुछ दिनों तक या कुछ हफ्तों तक रह सकता है.
- प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ कमर का दर्द डिलीवरी के बाद ठीक हो जाता है.
- मोटापा भी कमर दर्द की एक बड़ी वजह है. ऐसे में अगर किसी मोटे व्यक्ति के कमर में दर्द होता है तो यह दर्द वजन कम होने के साथ ही जड़ से खत्म हो सकेगा.
- अगर रीढ़ की हड्डी से जुड़ी किसी दिक्कत के कारण कमर में दर्द है तो इस दर्द को दूर होने में कुछ महीने या साल लग सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 hr agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
21 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
22 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
2 days agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines