Is Mulethi Good for Lungs: दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है जिन्हें सालों से फेफड़ों की बीमारी है या जो खांसी-जुकाम और बलगम से परेशान रहते हैं. सीने में जमे बलगम की वजह से कई बार सांस लेना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब हालत और बुरी हो चुकी है. हवा इतनी खराब हो गई है कि अब दवा भी काम नहीं कर रही है. ऐसे में आप बाहर की दवा ना लेकर घर पर ही नेचुरल या आयुर्वेदिक तरीके अपनाएं. हम आपको इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर श्रेय श्रीवास्तव के द्वारा बताए गए नुस्खे की जानकारी दे रहे हैं. इस नुस्खे को बलगम से छुटकारा पाने के लिए (Use Mulethi for Cough) अपनाएं और इसका फायदा खुद महसूस करें.
इसे भी पढ़ें- कच्चा चुकंदर किसे नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर ने कहा इन 7 लोगों को करना चाहिए Beetroot से परहेज
बलगम से छुटकारा दिलाएगी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी
एक्सपर्ट का कहना है कि पुराने से पुराना बलगम इस आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी से साफ होने लगता है. आपको मुलेठी का इस्तेमाल करना है, जिससे गले की खराश और खांसी भी कम हो जाएगी. एक्सपर्ट के अनुसार मुलेठी गले की सूजन को कम करती है और गले को राहत देती है. इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.
मुलेठी का सेवन कैसे करना है?
मुलेठी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण मौजूद होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने और फेफड़ों को राहत देने का करते हैं. इसका सेवन करने के लिए आपको कुछ नहीं करना है. बस आपको मुलेठी का एक छोटा टुकड़ा लेकर चबाना है. हालांकि, आपको ज्यादा मात्रा में इसका इस्तेमाल नहीं करना है, क्योंकि ये नुकसानदायक साबित हो सकता है.
मुलेठी खाने के फायदे
एक्सपर्ट का कहना है कि इस मौसम में सभी को इम्यूनिटी मजबूत करने वाली चीजें खानी चाहिए. सिर्फ एक मुलेठी से काम नहीं चलेगा और सर्दी-खांसी और जुकाम से बचने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान दें. बाकी मुलेठी खाने के हमें कई तरह से फायदा होता है जैसे-
- गले में खराश कम करना
- खांसी की समस्या कम करना
- पेट खराब होने से बचाना
- स्किन का निखार बढ़ाना
- इम्यूनिटी को मजबूत करना
- इंफेक्शन की समस्या कम करना
- फेफड़े साफ करना
फेफड़ों की हेल्थ का ध्यान रखता है
अगर आपको लगातार खांसी, बलगम जमाव या ब्रोंकाइटिस, अस्थमा या निमोनिया जैसी सांस संबंधी समस्याएं रही हैं, तो मुलेठी बहुत फायदेमंद है.
इसे भी पढ़ें- पेट के अंदर की गंदगी कैसे साफ करें? बाबा रामदेव ने कहा खा ली यह चीज तो सुबह तुरंत साफ हो जाएगा पेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines