Piliya Ka Ilaj: पीलिया एक ऐसा रोग है जो लिवर से जुड़ा है. जब रेड ब्लड सेल्स मरने लगती हैं तो बिलिरुबिन अपने पीछे छोड़ती हैं. यह पीला-संतरी रंग का पिग्मेंट होता है जो खून में पाया जाता है. लिवर बिलिरुबिन को फिल्टर करता है जिससे यह मल के साथ निकल जाता है. लेकिन, अगर शरीर में बहुत ज्यादा बिलिरुबिन हो जाए तो लिवर पर तनाव पड़ता है. इस बिल्डअप को हाइपरबिलिरुबिनेमिया कहते हैं और इससे हुआ रोग पीलिया (Jaundice) कहलाता है. पीलिया होने पर त्वचा और आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आने लगता है. इस पीलिया को ठीक करने का घरेलू या आयुर्वेदिक तरीका बता रहे हैं योगगुरु बाबा रामदेव. आइए स्वामी रामदेव (Swami Remdev) से ही जानते हैं पीलिया से कैसे छुटकारा मिलेगा.
बाबा रामदेव ने बताया पीलिया का इलाज
पीलिया होने पर आंखें पीली हो जाती हैं, शरीर में खून की कमी हो जाती है भूख लगना बंद हो जाती है और लिवर सही तरह से काम नहीं कर पाता है. बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का कहना है कि यह किसी भी उम्र में हो जाने वाला रोग है जो बच्चे, महिला या पुरुष किसी को भी हो सकता है. इस बीमारी का एलोपैथी में कोई इलाज नहीं है. ऐसे में पीलिया पर परंपरागत घरेलू नुस्खे बेहद प्रभावी होते हैं. जैसे, सुबह खाली पेट 3 से 5 एरण्ड के पत्तों का रस पीने पर पीलिया से छुटकारा मिलता है. इस रस को 4-5 दिन लगातार पीने पर पीलिया ठीक हो जाता है.
यह भी पढ़ें – गांठ का सबसे अच्छा इलाज क्या है? आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव ने बताया शरीर में गांठ कैसे ठीक करें
क्या खाने से करें परहेज
जिन लोगों को पीलिया है या लिवर से जुड़ी दिक्कतें (Liver Problems) हैं उन्हें तली हुई चीजें खाने से पूरी तरह परहेज कर देना चाहिए. इसके साथ ही पीलिया के मरीज को घी का सेवन नहीं करना चाहिए.
पीलिया में क्या खाना चाहिए
बाबा रामदेव की सलाह है कि पीलिया के मरीज (Jaundice Patients) रागी की रोटी, ज्वार की रोटी, चावल और लौकी की सब्जी का सेवन करें. दाल का सेवन भी किया जा सकता है. हल्की चीजें खाएं जिससे लिवर के ऊपर ज्यादा दबाव ना पड़े.
रोजाना करें ये योगासन
लिवर के लिए एक अच्छे टॉनिक की तरह का काम करता है कपालभाति. बाबा रामदेव कहते हैं आजकल बच्चों को पीलिया की बहुत दिक्कत होती है. ऐसे में बच्चों को छोटी उम्र से ही कपालभाति करवाया जाए तो इससे बच्चे को कभी लिवर की दिक्कतें, पीलिया या हेपेटाइटिस नहीं होगा.
पीलिया में इस प्रेशर पॉइंट को दबाएं
बाबा रामदेव कहते हैं प्रकृति ने हमारे हाथों में ही हर बीमारी का इलाज दिया है. दाहिने हाथ की छोटी उंगली और रिंगफिंगर के बीच नीचे के भाग को दबाया जाए तो पीलिया में लाभ मिलता है.
ये आयुर्वेदिक औषधि भी है फायदेमंद
- कुमार्यासव और लोहसव आयुर्वेदिक औषधियां (Ayurvedic Medicine) हैं. इन दोनों को ही 2-2 चम्मच लें और इसमें 4 चम्मच पानी मिलाकर खाना खाने के बाद पिएं. बाबा रामदेव की सलाह है कि इसे पीने से पहले वैद्यकीय सलाह जरूर लें.
- ताजा पुनर्नवा का रस भी पिया जा सकता है. इसे 2-3 दिनों तक पीने पर फायदा नजर आता है.
- टोटला व श्योनाक की छाल का रस निकालकर 2-3 चम्मच पिया जा सकता है. इससे पीलिया के साथ ही हेपेटाइटिस की दिक्कत में भी लाभ होता है.
- भूमि आंवला एक ऐसा पौधा है जिसका लिवर के टॉनिक की तरह किया जा सकता है. भूमि आंवला में आंवला की तरह ही छोटे-छोटे फल लगते हैं. इसका सेवन पीलिया में किया जा सकता है.
बार-बार पीलिया होता है तो ये चीज आएगी काम
- बाबा रामदेव का कहना है जिन लोगों को क्रोनिक पीलिया है यानी जिन्हें बार-बार पीलिया होता है वे अर्क मदार यानी आक के पेड़ की जड़ का पाउडर आधा ग्राम लेकर पानी के साथ सुबह-सुबह खा सकते हैं. इससे भयंकर पीलिया भी ठीक हो सकता है.
- आक की कोपल यानी पेड़ पर आने वाले छोटे से पत्ते को पान के पत्ते में रखकर धीरे-धीरे चूस सकते हैं. इसके बाद चना खा सकते हैं. इससे भी पीलिया से छुटकारा मिलता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – बिना दवा के बीपी कैसे कम करें? बाबा रामदेव ने बताया किस तरह High Blood Pressure परमानेंटली हो जाएगा ठीक
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
16 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
21 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
23 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines