Blood Pressure Check: ब्लड प्रेशर चेक करने की लिए ब्लड प्रेशर की रीडिंग चेक होती है. ब्लड प्रेशर की रीडिंग के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अक्सर ही लोग मशीन तो ले आते हैं लेकिन उसका सही तरह से इस्तेमाल करना नहीं जानते. गलत पॉजीशन से लेकर कफ का गलत साइज तक रीडिंग को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा शेयर की गई गाइ़डलाइंस से समझा जा सकता है कि ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका क्या है.
यह भी पढ़ें – अगर दोनों पार्टनर HIV Positive हैं तो क्या सुरक्षा की जरूरत नहीं होती है? AIIMS के प्रोफेसर ने दिया जवाब
इस तरह चेक करें ब्लड प्रेशर
- ब्लड प्रेशर चेक करने के लिए मशीन के कफ को बाजू पर लगाया जाता है और ब्लड प्रेशर की रीडिंग चेक की जाती है. इस दौरान सही पॉजीशन बनाए रखना जरूरी है.
- ब्लड प्रेशर चेक करते हुए ध्यान रखें कि आपकी बैक सपोर्टेड हो. इसके लिए कुर्सी पर पीठ को सीधा लगाकर रखें.
- पैरों को क्रॉस करके या मोड़कर ना बैठें. पैर सपोर्टेड होने चाहिए, उन्हें जमीन से लगाकर बैठें.
- ब्लड प्रेशर मापने वाले कफ को हार्ट लेवल पर लगाकर रखें.
- इस बात का ध्यान रखें कि आपकी आर्म सपोर्टेड रहे.
- बीपी नापते समय नाप लेने के बीच में बात ना करें.
- बीपी की जांच से 30 मिनट पहले तक कोई एक्सरसाइज ना करें और चाय या कॉफी ना पिएं.
- मरीज को रीडिंग से पहले 5 मिनट आराम भी करना चाहिए.
- डिजिटल डिवाइस पर जो सटीक रीडिंग आए उसे नोट करें, इसे राउंड फिगर में लेकर ना आएं.
बीपी चेक करने वाला कफ कैसा होना चाहिए
बीपी चेक करने वाला कफ अगर सही नहीं होगा तो ब्लड प्रेशर की रीडिंग भी सही नहीं आएगी. इसीलिए अपने कफ का ध्यान रखें कि उसका क्या साइज है और कफ की पॉजीशनिंग ठीक है या नहीं.
कफ की लंबाई कितनी होनी चाहिए – कफ लेंथ इतनी होनी चाहिए कि उससे मरीज की आर्म का 80% घेरा कवर हो जाए.
कफ की चौड़ाई कितनी होनी चाहिए – कफ की चौड़ाई मरीज की अपर आर्म के हिस्से को कम से कम 40% तक घेरनी चाहिए.
कफ कैसे पहनें – कफ नंगी आर्म पर या फिर पतले कपड़े के ऊपर लगानी चाहिए. मोटे कपड़े या कपड़े की कई लेयर्स के ऊपर कफ नहीं लगाना चाहिए.
इस बात का ध्यान रखें कि हर रीडिंग से पहले कफ खाली हो.
लो ब्लड प्रेशर क्या होता है
अगर ब्लड प्रेशर रीडिंग 90/60 या उससे कम आती है तो उसका मतलब है कि ब्लड प्रेशर लो है.
हाई ब्लड प्रेशर क्या है
अगर ब्लड प्रेशर रीडिंग 130/80 या उससे ज्यादा आती है तो इसका मतलब है कि ब्लड प्रेशर हाई है.
ब्लड प्रेशर लो या हाई होने पर क्या होता है
ब्लड प्रेशर अगर सामान्य से कम या सामान्य से ज्यादा होता है तो इसके सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं. लो बीपी और हाई बीपी के लक्षण भी अलग-अलग हो सकते हैं. ऐसे में बीपी रीडिंग कम या ज्यादा आए तो डॉक्टर की सलाह से लाइफस्टाइल मैनेजमेंट, सही दवा और गाइ़डेंस से दिक्कत को दूर किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – दांत में झनझनाहट हो तो क्या करें? डॉक्टर से जानिए Tooth Sensitivity कैसे होगी दूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
23 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source - WHO
First published on:
Know More: Editorial Guidelines