How To Avoid Kidney Stone: किडनी में पथरी की समस्या से आजकल कई लोग ग्रसित हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण आपकी बिगड़ती लाइफस्टाइल है। किडनी में पथरी यूरीन सिस्टम की एक बीमारी है जिसमें किडनी के अंदर छोटे-छोटे पत्थर जैसे कठोर वस्तुएं बनती हैं। आमतौर पर स्टोन पेशाब के जरिए बाहर निकाल जाती है। जब किडनी की पथरी यूरेटर को ब्लॉक करती है, तो इससे किडनी में पेशाब जमा हो सकता है।
इसकी वजह से पेट, कमर और पीठ में तेज और गंभीर दर्द की समस्या भी होती है। किडनी में पेशाब के रुकने पर कई इंफेक्शन भी पैदा होता है, जिसके कारण फीवर, ठंड लगना, वोमिटिंग, बदबूदार पेशाब और यूरिन में खून से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैंं। किडनी की पथरी एक आम समस्या है जिसे सही लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करके रोका जा सकता है।
सोडियम का सेवन कम करें
सोडियम की ज्यादा मात्रा में लेने से किडनी की पथरी बनने का एक प्रमुख कारण है। नमक का सेवन लिमिट में करें और प्रोसेस्ड फूड से बचें, जिसमें आमतौर पर ज्यादा मात्रा में नमक होता है।
ऑक्सालेट रिच फूड्स का सेवन कम करें
ऑक्सलेट की ज्यादा मात्रा किडनी की पथरी बन सकती है। पालक, चाय, चॉकलेट और नट्स जैसे फूड आइटम्स का सेवन कम करें।
प्रोटीन के सेवन को बैलेंस करें
अधिक मात्रा में एनिमल प्रोटीन का सेवन किडनी की पथरी का खतरा बढ़ा सकता है। मांस, अंडे और मछली का सेवन सीमित करें और ज्यादा से ज्यादा प्लांट-बेस्ड प्रोटीन चुनें।
साइट्रेट रिच फूड्स खाएं
साइट्रेट किडनी की पथरी बनने से रोकता है। नींबू, संतरा, और अन्य साइट्रस फल खाएं। इससे किडनी में स्टोन बनने का खतरा कम रहता है।
वजन मेंटेन करें
ज्यादा वजन या मोटापा भी किडनी की पथरी का एक कारण हो सकता है। रेगुलर एक्सरसाइज करें और हेल्दी डाइट लें ताकि आपका वजन बैलेंस रहे।
सबसे कॉमन बात भरपूर पानी पिएं
दिनभर में प्रॉपर मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। यह किडनी में मिनरल्स और अन्य तत्वों के जमाव को रोकने में मदद करता है। रोजाना कम से कम 9-10 गिलास पानी पीना चाहिए।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 वजहों से बढ़ जाती है Food Poisoning की समस्या
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
आयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 hr agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
3 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
21 hrs agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
23 hrs agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
23 hrs agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoपेशाब में खून से लेकर भूख ना लगने तक, जानिए किडनी कैंसर के क्या लक्षण हैं
1 day agoकैंसर होने पर शरीर पहले ही देने लगता है संकेत? किन लक्षणों पर रखें नजर
1 day agoखाना खाते ही सीने में होने लगती है जलन? जानिए क्या है कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines