Phone Addiction: आजकल बच्चे जितना समय अपने दोस्तों के साथ खेलने में नहीं बिताते उससे कई ज्यादा समय फोन में लगकर व्यतीत करते हैं. छोटे बच्चों से लेकर किशोरावस्था और युवावस्था की तरफ बढ़ रहे बच्चों में भी मोबाइल एडिक्शन देखा जाता है. कई बार पेरेंट्स को लगता है कि फोन में लगे रहने की आदत बच्चे की लत बन रही है या बच्चे की आंखों को परेशान करती है और बच्चे फोन के चक्कर में पड़कर पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं. लेकिन, हर समय स्क्रीन में लगे रहने की आदत बच्चों को गंभीर दिक्कतों का शिकार भी बना सकती है. इसी बारे में बता रही हैं AIIMS की मनोचिकित्सा विभाग की चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डॉ. रेणु शर्मा. डॉक्टर ने पेरेंट्स को बच्चों की स्क्रीन में लगे रहने वाली आदत को लेकर चेताया है.
यह भी पढ़ें – AIIMS ने स्टडी में पाया स्कूलों में मोटापे से जूझ रही हैं लड़कियां, इस डिसऑर्डर की समस्या भी देखी गई ज्यादा
स्ट्रेस और मोटापे की वजह बन रहा फोन
डॉ. रेणु शर्मा ने बताया, “आजकर बच्चे सोशल मीडिया पर, व्हॉट्सऐप पर, दूसरों से चैटिंग करने में और गेम्स खेलने में बहुत ज्यादा समय बिताते हैं. खासकर युवावस्था की तरफ बढ़ रहे बच्चे अपने फोन और गेमिंग में बहुत ज्यादा लगे रहते हैं. इससे उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है और उन्हें किशोरावस्था में मोटापा, हाई स्ट्रेस लेवल्स और व्यवहारिक दिक्कतें होती हैं. ये सभी चीजें लड़कियों में PCOS से भी जुड़ी हैं.”
बच्चों को इन दिक्कतों से बचाए रखने के लिए उन्हें फोन से दूर रखना या फोन के इस्तेमाल पर लिमिट लगाना जरूरी है. डॉक्टर की सलाह है कि बच्चों और बढ़ों दोनों के लिए एक समयसीमा होनी चाहिए जिससे जरूरत से ज्यादा देर तक फोन में लगे ना रहा जाए. माता-पिता को यह पता होना चाहिए कि बच्चों के लिए कितना स्क्रीन टाइम होना चाहिए और खासकर बच्चों की डिजिटल वेल-बीइंग का ध्यान रखना जरूरी है.
स्क्रीन टाइम कैसे होगा कम
- बड़े बच्चों के स्क्रीन टाइम को कम करने के लिए कुछ आम तरीके आजमाकर देखे जा सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप चिल्लाएं नहीं बल्कि आराम से बात करने और फोन को कम इस्तेमाल करने के लिए समझाने की कोशिश करें.
- एकदम से फोन को उनसे छीने नहीं बल्कि एक टाइम लिमिट फिक्स करें. रूल्स बनाएं कि खाने के टेबल पर या फैमिली टाइम के दौरान फोन में लगे रहे रहना सही नहीं है.
- रात के समय बच्चों को फोन चलाने से मना करें. इससे उनमें स्ट्रेस और नींद की कमी जैसी दिक्कतें नहीं होंगी.
- बच्चे अगर छोटे हैं और सोशल मीडिया पर हैं तो पैरेंट्ल कंट्रोल के साथ उन्हें फोन दिया जा सकता है.
- बच्चों को डिजिटल दुनिया की लत से बचाने के लिए उन्हें अलग-अलग हॉबी सीखने के लिए प्रोत्साहित करें.
यह भी पढ़ें – सिर में दर्द होने पर कभी नहीं करने चाहिए ये 4 काम, बढ़ सकती है दिक्कत और नहीं मिलता आराम
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सुबह उठते ही शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं बढ़ रहा है प्रदूषण का असर
16 mins agoदिवाली पर पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, AIIMS प्रोफेसर की सलाह
56 mins agoत्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
15 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
17 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
20 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
20 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
21 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
1 day agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines