आज के वक्त में एकदम फिट बिना किसी स्वास्थ्य समस्या से परेशान व्यक्ति का मिलना रेगिस्तान में पानी जितना मुश्किल सा हो गया है. लोगों ने अपनी डेली रूटीन को इतना ज्यादा खराब बना लिया है कि, शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है, इसलिए जरूरी है कि अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर और हेल्दी बनाया जाए. इसी कड़ी में कोल्ड ड्रिंक का सेवन बड़ी संख्या में लोग करते हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि ये सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है, इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है. अक्सर लोग बोलते हैं कि एक गिलास कोल्ड ड्रिंक पीने से क्या ही हो जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं उस एक गिलास कोल्ड ड्रिंक में कितना शुगर (चीनी) होती है? आइए जानते हैं आपकी ये आदत आपको कहां धकेल रही है.
यह भी पढ़ें: कम उम्र में दिल अचानक क्यों दे रहा धोखा? हेल्दी डाइट के बावजूद कहां हो रही गलती, AIIMS के कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया
एक गिलास कोल्ड ड्रिंक में कितना शुगर होता है?
गर्मी हो या कोई खास मौके पर कोल्ड ड्रिंक पीना लोगों की आम आदत बन गई है. ठंडा होने के कारण इसकी मिठास कई बार ज्यादा महसूस नहीं होती, हालांकि, करीब 300 मिलीलीटर मीठी कोल्ड ड्रिंक में ब्रांड के अनुसार लगभग 30 से 35 ग्राम शुगर हो सकती है. यानी कि सिर्फ एक गिलास का टैग लेगाकर जिस कोल्ड ड्रिंक को आप पी रहे हैं, उसमें करीब 7 से 9 चम्मच चीनी होती है. इसलिए सिर्फ स्वाद देखकर इसकी मात्रा को कम समझना सही नहीं है. सटीक जानकारी के लिए हमेशा बोतल या कैन पर दिए लेबल में कुल शुगर और सर्विंग साइज जरूर देखें. ऐसे में अब आप सोचिए जब आप अनजाने में इतनी चीनी का सेवन कर लेते हैं, तो दिनभर में चाय, कॉफी, बिस्किट आदि में सामान्य से दिखने वाली चीजें आपको कितना शुगर खिला रही होंगी.
WHO रोजाना कितनी चीनी लेने की सलाह देता है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO की एक नई गाइडलाइन में सलाह दी गई है कि वयस्क (एडल्ट) और बच्चे अपनी रोजाना की कुल एनर्जी की खपत में ‘फ्री शुगर’ की मात्रा को 10% से कम रखें. अगर इसे और कम करके 5% से नीचे या लगभग 25 ग्राम (6 चम्मच) रोजाना कर दिया जाए, तो इससे सेहत को और भी फायदे होंगे, और आपकी सेहत बनी रहेगी. आपके मन में सवाल होगा कि ये फ्री शुगर क्या होता है, तो बता दें कि; फ्री शुगर का मतलब ऐसी चीनी से है जो खाने या पीने की चीजों में अलग से मिलाई जाती है. कोल्ड ड्रिंक में मिलाई गई चीनी- फ्री शुगर है. मिठाई, कैंडी और चॉकलेट में डाली गई चीनी -फ्री शुगर है.
चीनी का ज्यादा सेवन सेहत का क्या हाल कर सकता है?
चीनी का सेवन आपको भले ही आम लगती हो, लेकिन शरीर में जरूरत से ज्यादा शुगर को पहुंचाना कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है. इसमें मोटापा, डायबिटीज, दिल की बीमारियां, और दांतों में सड़न जैसी गंभीर समस्याएं शामिल हैं. अगर आप वक्त रहते अपनी आदतों पर काबू नहीं पाएंगे, तो भविष्य में आपको कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार, धीरे-धीरे चीनी की आदत कम करें.
यह भी पढ़ें: बरसात में चुपके से फैलता है चिकनगुनिया का खतरा! जानिए इस मच्छर के काटने के बाद शरीर
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
5 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
6 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
7 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
9 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
10 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
11 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
13 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
14 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
14 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines