How Much Burping Is Normal : पेट भर खाना खाने के बाद पेट में बन रहे प्रेशर को रिलीज करना हो या फिर कोई सोडा वाली ड्रिंप पी हो, दोनों ही सिचुएशन में आप कुछ डकार आने की उम्मीद पूरी पूरी कर सकते हैं। लेकिन, ऐसे लोग बहुत कम ही होंगे जो इस बात का हिसाब रखते हैं कि उन्हें दिन में कितनी बार डकार आती है। दरअसल, आपको एक दिन में कितनी बार डकार आ रही है इससे आपकी हेल्थ के बारे में भी काफी कुछ पता चल सकता है। आइए जानते हैं एक दिन में कितनी बार डकार का आना नॉर्मल है और कब आपको चिंता करने की जरूरत है जैसे सवालों के जवाब।
साल 2020 में आई एक स्टडी में बताया गया था कि एक दिन में अगर किसी को 30 बार डकार आ रही है तो यह नॉर्मल है। कुछ ज्यादा लग रहा है न? लेकिन, द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट एलिसन श्नाइडर रहती हैं कि डकार को चिंता करने की वजह नहीं बनाना चाहिए। वह कहती हैं कि खाना खाने के बाद 4 बार डकार आना सामान्य होता है। ऐसे में अगर आप दिन में 3 बार खाना खाते हैं और साथ में एक या 2 बार नाश्ता जोड़ लिया जाए तो दिन में 30 बार डकार आना कुछ ज्यादा नहीं लगता। लेकिन, अगर डकार इससे भी ज्यादा बार आ रही है तो यह चिंता की बात हो सकती है।
क्यों आने लगती है ज्यादा डकार?
डॉ. श्नाइडर बताती हैं कि डकार आने का मतलब है कि आपका शरीर आपके पेट से एक्सट्रा गैस को निकाल रहा है। जब हम कुछ खाते-पीते हैं तो यह ओएसोफेगस नाम की एक ट्यूब के जरिए पेट में जाता है। यहीं पर स्टमक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम खाने को पोषक तत्वों में तोड़ने का काम करते हैं जिनका इस्तेमाल हमारा शरीर एनर्जी के लिए करता है। इस प्रक्रिया में गैस का निर्माण भी होता है। लेकिन, अगर आपको लगता है कि आपको जरूरत से ज्यादा डकार आ रही है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें पाचन तंत्र में दिक्कत, हीटबर्न, एसिड रीफ्लक्स और पेट में अल्सर जैसे कारण शामिल हैं।
आने लगे ज्यादा डकार तो क्या करें?
अगर आपको भी सामान्य से ज्यादा डकार आने की समस्या आ रही है तो सबसे पहले को आपको किसी डॉक्टर से मिलना चाहिए और अपना हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए। इसके अलावा खान-पान आराम से करें, इसमें जल्दबाजी न बरतें। ब्रोकली, पत्ता गोभी, बीन्स जैसी सब्जियों और डेयरी प्रोडक्ट्स से परहेज करें। सोडा और बीयर जैसी ड्रिंक्स का सेवन न करें। अगर स्मोकिंग करते हैं तो छोड़ दें। खाना खाने के बाद थोड़ा चहलकदमी करें। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बहुत ज्यादा डकार आने के साथ दर्द जैसे लक्षण भी दिखें तो यह किसी ऐसी बीमारी का संकेत हो सकता है जिसका तुरंत इलाज करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
9 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
13 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
13 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
15 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
17 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines