Drinking Alcohol Daily: शराब शौक के लिए पी जाती है, लोग गम करने के लिए भी पीते हैं तो कोई तनाव में शराब पीता है. लेकिन, शराब शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करती है. अक्सर ही लोगों से जब पूछा जाता है कि वे हफ्ते में कितनी बार शराब (Sharab) पीते हैं तो वे कह देते हैं कि बस ओकेजनली पीते हैं, लेकिन ओकेजनली भी कितनी बार शराब पी जा रही है यह सटीक बताया जाए तो पता चलता है कि यह शराब आपके लिवर को डैमेज (Liver Damage) होने तक की कगार पर ले आई है. इसी बारे में बता रहे हैं ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा. डॉक्टर ने बताया है कि हफ्ते में 1 बार, 2 बार, 3 बार, 4 बार और 5 बार शराब पीने पर क्या होता है.
यह भी पढ़ें – सेक्शुअल रोग होने पर शरीर पर कैसे लक्षण नजर आते हैं? रिप्रोडक्टिव हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया ऐसे करें पहचान
हफ्ते में 2, 3 और 4 बार शराब पीने से क्या होता है
डॉक्टर ने बताया कि अगर आप महीने में एक बार शराब पीते हैं तो इससे आपके लिवर पर हल्का दबाव पड़ता है और मेटाबॉलिज्म थोड़ा सा डिस्टर्ब होता है. वहीं, अगर आप हफ्ते में एक बार शराब पीते हैं तो इससे लिवर पर स्ट्रेस बढ़ने लगता है, स्लीप साइकल खराब होने लगती है और शरीर में डिहाइड्रेशन होना शुरू हो जाती है.
हफ्ते में अगर 2-3 बार से ज्यादा या कहें 3 से 5 बार शराब पी जाए तो इससे कोर्टिसोल बढ़ने लगता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस होने लगता है, मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और स्लीप साइकल बिगड़ जाती है.
रोजाना शराब पीने पर क्या होता है
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें रोजाना शराब पीने (Drinking Alcohol Everyday) की आदत हो जाती है. डॉक्टर का कहना है कि रोजाना शराब पी जाए तो लिवर बुरी तरह खराब होने लगता है और लिवर फेल होने तक की नौबत आ जाती है. कंप्लीट मेटाबॉलिक ब्रेकडाउन हो जाता है और कैंसर का खतरा बढ़ता है सो अलग.
यह भी हो सकता है असर
- ज्यादा शराब पीने पर कैंसर का रिस्क बढ़ता है. ज्यादातर मुंह, गले, खाद्य नली, लिवर और स्तन कैंसर की वजह बनती है शराब.
- मेंटल हेल्थ खराब होने लगती है. शराब ब्रेन डैमेज करने का भी काम करती है.
- शराब पीने पर वजन में इजाफा हो सकता है.
- रोज-रोज शराब पी जाए तो व्यक्ति को शराब पीने की लत लग जाती है. इसे एल्कोहल यूज डिसोर्डर कहते हैं.
- दिल की सेहत को खराब करने में भी शराब योगदान देती है.
यह भी पढ़ें – पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? यहां जानिए Stomach Cancer की पहली स्टेज में कैसे संकेत आते हैं नजर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
12 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
13 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
14 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
16 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
21 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines