सिगरेट से ज्यादा हानिकारक है चीनी का सेवन! जानिए कैसे पड़ता सेहत पर बुरा असर

How Does Sugar Affect Your Body: चीनी हमारे सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है और ये कैसे सिगरेट से ज्यादा खतरनाक हो सकती है? आइए जानते हैं…

sugar withdrawal timeline, sugar withdrawal joint pain, sugar detox, sugar withdrawal symptoms shaking, sugar withdrawal reddit, sugar detox benefits, sugar withdrawal nausea, sugar withdrawal symptoms mayo clinic, sugar, nicole avena how sugar affects the brain, health side effects,
विज्ञापन

जी हां, आप चाहें चीनी का सेवन कॉफी, चाय, मिठाई या फिर किसी अन्य तरह से कर रहे हैं, वो आपकी सेहत के लिए हर तरह से नुकसानदायक है। चीनी को स्लो पॉइजन भी कहा जाता है, जो सेहत पर एकदम से नहीं लेकिन धीरे-धीरे बुरा असर डालना शुरू कर देती है। ये ही कारण है कि चीनी का अधिक मात्रा में सेवन करने के लिए सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स भी माना करते हैं।

विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं दे रहे अपने बच्चों को खुद ड्रग्स?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर घरों में लोग अपने बच्चों को खुद अपने हाथों से ड्रग्स देते हैं। दरअसल, हम जिस ड्रग्स की बात कर रहे हैं वो चॉकलेट तो कभी मिठाई तो कभी किसी ड्रिंक के तौर पर हम अपने बच्चों को परोस देते हैं। असल में हम अपने हाथों से अपने बच्चों को चीनी के आदी बना रहे होते हैं या फिर चॉकलेट का सेवन करके खुद अपने शरीर को हानि पहुंचा रहे होते हैं।

विज्ञापन

सिगरेट से ज्यादा खतरनाक है चीनी का सेवन!

सिगरेट से ज्यादा खतरनाक चीनी का सेवन करना हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके घर में कोई सदस्य सिगरेट पीता है तो आप उसे रोकने की कोशिश करते हैं या फिर सिगरेट से होने वाले ढेरों हेल्थ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी देने लगते हैं, लेकिन चीनी को आप खुद अपने घरों में बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों को परोस रहे होते हैं।

सेहत के लिए हानिकारक चॉकलेट आसानी से हर जगह उपलब्ध है और इसे खाने से कोई किसी को नहीं रोकता है। रिसर्च में चीनी को कोकेन से भी ज्यादा एडेक्टिव बताया गया है। इसकी लत लगने पर व्यक्ति खुद-ब-खुद अपने आपको जहर देने का काम कर रहा होता है।

विज्ञापन

चीनी से शरीर पर क्या फर्क पड़ सकता है?

डॉक्टर निकोल एवेना द्वारा चीनी से होने वाले हानि को देखने के लिए चूहों के जरिए रिसर्च की। इस दौरान उन्होंने पानी देने की जगह चूहों को चीनी का पानी देना शुरू किया। इस दौरान डॉक्टर ने उनके ब्रेन पैटर्न को ऑब्जर्व किया। रिजल्ट में देखा गया कि उनका तनाव बढ़ने लगा और वो उस पानी को ज्यादा पीने लगे, उनकी प्यास ज्यादा बढ़ने लगी थी। ऐसे में कुछ दिन के बाद उन्हें नॉर्मल पानी देना शुरू किया गया जिसके बाद उन्हें प्यास भी खास नहीं लगी और वो तनाव में भी नहीं लगे।

विज्ञापन

तनाव और क्रेजी को बढ़ाता है शुगर

रिसर्च में पाया गया कि चीनी का सेवन (How Sugar Affects the Brain) करने से क्रेवी बढ़ती है और इसका सेवन ज्यादा करने का मन करने लगता है। इसके अलावा टेंशन, एंजाएटी जैसी समस्या होने लगती है, जो कहीं न कहीं आप में भूलने की समस्या भी खड़ी कर सकता है।

ठीक ऐसे ही जब हम चीनी या उससे बनी चीजों का सेवन करते हैं तो हमारी हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है और फिर हम दिमागी रूप से कमजोर होने लगते हैं। इसलिए शुगर का सेवन कम से कम करें या हो सके तो बिल्कुल भी न करें।

विज्ञापन

Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ