Cholesterol On Eyes: कॉलेस्ट्रोल एक वसायुक्त पदार्थ होता है जो जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर रक्त वाहिनियों में जमने लगता है और ब्लड फ्लो को बाधित करता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) बढ़ने पर शरीर के अलग-अलग हिस्सों में इसके लक्षण नजर आने लगते हैं. हाथ, पैरों और नाखूनों समेत आंखों के ऊपर भी कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के संकेत नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर आंखों पर कौन-कौन से लक्षण दिखने लगते हैं.
आंखों पर हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण | High Cholesterol Symptoms On Eyes
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर ज़ैंथेलास्मा हो सकता है. इसमें आंखों के ऊपर पलकों पर या आंखों के आस-पास पीले रंग की स्किन जमा होने लगती है. इसमें आमतौर पर दर्द नहीं होता है. यह स्किन नर्म होती है, अर्ध ठोस होती है और खुरदुरी नजर आ सकती है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ जाने पर आंखों के आस-पास पीले चकत्ते या स्किन का जमाव होने लगे तो सावधान हो जाना चाहिए .
यह भी पढ़ें – 30 दिनों तक मीट ना खाने पर क्या होता है? शरीर में दिखने लगते हैं ये बड़े बदलाव
कॉलेस्ट्रोल बढ़ने के और क्या लक्षण होते हैं
पैरों में सूजन – हाई कॉलेस्ट्रोल में पैरों पर सूजन आ सकती है. ऐसा तब होता है जब रक्त प्रवाह कम होने लगता है.
कमजोरी – शरीर में कमजोरी आने लगती है और हर समय थकान महसूस होती है.
सांस फूलना – कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर अक्सर ही सांस फूलने लगती है और थोड़ी सी भी एक्टिविटी से व्यक्ति हांफने लगता है.
चलने में दिक्कत – गंदा कॉलेस्ट्रोल ब्लड फ्लो को बाधित करता है. इससे पैरों तक खून सही तरह से नहीं पहुंत पाता जिसके कारण चलने में दिक्कत आती है.
मोटापा – मोटापा हाई कॉलेस्ट्रोल के रिस्क फैक्टर्स (Cholesterol Risk Factors) में शामिल है. अगर अचानक वजन बढ़ता है तो यह कॉलेस्ट्रोल का लक्षण हो सकता है.
हाथ-पैरों में झनझनाहट – ब्लड फ्लो खराब होने पर हाथ-पैरों पर झनझनाहट हो सकती है.
उंगलियों पर निशान – हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत में उंगलियों के पीछे निशान पड़ने लगते हैं.
कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए क्या खाएं
- फाइबर से भरपूर ओट्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. इससे हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) कम होने में असर दिखता है.
- कच्चे लहसुन को खाने पर इसमें मौजूद एलिसिन कॉलेस्ट्रोल कम करने में मददगार होता है.
- कॉलेस्ट्रोल कम करने की डाइट में बींस को शामिल किया जा सकता है.
- बैंगन खाने पर कॉलेस्ट्रोल कम हो सकता है.
- भिंडी भी कॉलेस्ट्रोल कम करने में असर दिखाती है.
- कॉलेस्ट्रोल की डाइट में सूखे मेवे जैसे बादाम और अखरोट शामिल किए जा सकते हैं.
- बार्ली जैसे पूर्ण अनाज कॉलेस्ट्रोल कम करने में फायदेमंद होते हैं. इनमें सोल्यूबल फाइबर की भरपूर मात्रा होती है.
- सेब, अमरूद और स्ट्रॉबेरीज ऐसे फल हैं जो कॉलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार होते हैं.
- सोया प्रोडक्ट्स भी हाई कॉलेस्ट्रोल कम करने में असर दिखाते हैं.
यह भी पढ़ें – यौन संचारित रोग क्या हैं? यहां जानिए गुप्त रोगों के क्या लक्षण हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
सिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
56 mins agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
3 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
4 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
22 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines