हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या आप सचमुच स्ट्रॉन्ग हैं? डॉक्टर ने कहा करके देख लीजिए ये 20 सेकंड का टेस्ट, शरीर मजबूत है या नहीं जान जाएंगे आप

How To Test If You Are Strong: हमें अक्सर लगता है कि हम स्ट्रॉन्ग हैं लेकिन जब टेस्ट करने की बारी आती है तो बत्ती गुल हो जाती है. ऐसे में फिजीशियन डॉ. अमन अग्रवाल का कहना है कि 20 सेकंड में किए जाने वाले एक आसान से टेस्ट से पता चलेगा आपमें कितनी ताकत है.

विज्ञापन
यहां जानिए आपको कैसे पता चलेगा आप स्ट्रॉन्ग हैं या नहीं.

Strength Test: शरीर अगर मजबूत होता है तो व्यक्ति जल्दी थकता नहीं है, उसकी हड्डियों में दर्द नहीं होता, किसी सामान को उठाने में दिक्कत नहीं होती और हल्का-फुल्का किसी चीज से टकरा जाने पर व्यक्ति कराहता नहीं है. लेकिन, अक्सर ही लोगों को लगता है कि उनका शरीर स्ट्रॉन्ग है मगर जब टेस्ट करने की बारी आती है तो पता चलता है शरीर में जान ही नहीं है. इसीलिए अगर आपको लगता है कि आप स्ट्रॉन्ग हैं तो इसकी पुष्टि करने के लिए फिजीशियन डॉ. अमन अग्रवाल का बताया यह 20 सेकंड का टेस्ट करके देख लीजिए. डॉक्टर का कहना है कि इस सिंपल से टेस्ट से आप पता लगा सकते हैं कि आपका शरीर सचमुच स्ट्रॉन्ग (Strong) है या नहीं.

कैसे पता करें आप स्ट्रॉन्ग हैं या नहीं

डॉक्टर का कहना है कि इस सिंपल से टेस्ट को करने के लिए आपको एक कुर्सी की जरूरत होगी. कुर्सी पर बैठिए और फिर कुर्सी से उठिए और फिर बैठ जाइए. जब आप कुर्सी (Chair) से उठें या कुर्सी पर बैठें तो आपको अपना हाथ कुर्सी पर नहीं लगाना है.

  • अगर आप 20 सेकंड तक कुर्सी पर इसी तरह उठना-बैठना कर लेते हैं तो इसका मतलब है आप स्ट्रॉन्ग हैं और आपका फिटनेस लेवल एक्सेलेंट यानी बहुत बढ़िया है.
  • अगर आप 15 से 19 सेकंड तक ही ऐसा कर पाते हैं तो आपकी फिटनेस अच्छी है.
  • 10 से 14 सेकंड तक बिना हाथ लगाए कुर्सी से उठना-बैठना कर पा रहे हैं तो आपकी स्ट्रेंथ एवरेज है.
  • अगर आप कुर्सी पर 10 से कम सेकंड के लिए ही उठ-बैठ पाते हैं तो आप में स्ट्रेंथ नहीं है और आप कमजोर (Weak) हैं.

यह भी पढ़ें – 30 दिन तक एक सेब खाने से क्या होता है?

विज्ञापन

स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए क्या खाएं

अंडा – शरीर को मजबूत बनाने के लिए आप अंडा खा सकते हैं. अंडे में हाई प्रोटीन होता है और यह विटामिन बी12 का भी अच्छा स्त्रोत है. अंडे खाने पर शरीर का स्टेमिना भी बढ़ता है. इसीलिए अंडे खाने पर शरीर में एनर्जी रहती है.

विज्ञापन

हरी पत्तेदार सब्जियां – अपने खानपान में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें. हरी पत्तेदार सब्जियों में लो फैट होता है लेकिन डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. ऐसे में हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने पर स्टेमिना भी बढ़ता है.

सूखे मेवे – शरीर का स्टेमिना बढ़ाने के लिए सूखे मेवों को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. बादाम, अखरोट, हेजलनट और काजू शरीर का स्टेमिना बढ़ाते हैं और स्ट्रेंथ बूस्ट करने में मददगार होते हैं.

विज्ञापन

मछली – स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए मछली भी खाई जा सकती है. मछली खाने पर शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और भरपूर एनर्जी मिल जाती है.

कद्दू के बीज – स्ट्रेंथ बूस्टिंग फूड्स में कद्दू के बीज भी शामिल हैं. इनमें हाई प्रोटीन होता है और साथ ही विटामिन और खनिज भी पाए जाते हैं. मसल मास मेंटेन करने के लिए भी कद्दू के बीज खाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें –डायबिटीज के मरीजों को हाथ-पैरों की सिकाई करनी चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने दी शुगर पेशेंट्स को यह सलाह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola