Blood Pressure Turant Kaise Kam Kare: ब्लड प्रेशर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाने को हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं. हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत अगर लंबे समय तक बनी रहे तो यह रक्त धमनियों को डैमेज करने लगता है जिससे दिल की दिक्कतें बढ़ जाती हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक आने की संभावना बढ़ती है सो अलग. ऐसे में समय रहते ब्लड प्रेशर को कम करना जरूरी होता है. कई बार व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अचानक ही बढ़ जाता है और समझ नहीं आता कि इसे कैसे कंट्रोल किया जाए. इसी बारे में बताते हुए डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो शेयर किया है और बताया है कि किस तरह ब्लड प्रेशर (High BP) को तुरंत कम किया जा सकता है. यह तरीके आप भी आसानी से आजमाकर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें – डायबिटीज होने से सालों पहले दिख सकता है यह एक लक्षण, एक्सपर्ट ने कहा कभी ना करें इग्नोर
हाई बीपी को तुरंत कैसे कंट्रोल करें
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बताती हैं कि बीपी अचानक बढ़ जाए तो इसे कम (Blood Pressure Control) करने के लिए कुछ आसान से तरीके आजमाएं जा सकते हैं. बीपी कई पॉइंट्स तक कम हो सकता है –
चेहरे पर ठंडा पानी छिड़कना
मुंह पर ठंडे पानी के छींटे मारने से पैरासिंथेटिक नर्वस सिस्टम एक्टिवेट हो जाता है और ब्लड प्रेशर कम होता है.
एक गिलास पानी पीना
ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक कारण डिहाइड्रेशन भी हो सकता है. इसीलिए बीपी कम करने के लिए एक गिलास पानी पीने पर फायदा मिल सकता है.
सीधे बैठना
बीपी बढ़ने पर सीधे पैर फैलाकर बैठ जाएं. रिलैक्स करके बैठने पर बीपी स्पाइक कम हो सकता है.
डीप ब्रीदिंग करना
4-7-8 पैटर्न पर गहरी सांस लेने पर ब्लड प्रेशर कम हो सकता है. इससे नर्वस सिस्टम शांत होता है और बीपी कंट्रोल होता है.
तनाव से बचें
ब्लड प्रेशर कम करने के लिए तनाव बढ़ाने वाले ट्रिगर्स से दूर रहें. अपने फोन से दूर रहने की कोशिश करें, झगड़ा ना करें, तेज आवाज और बॉस या कोई और व्यक्ति जो आपको गुस्सा दिलाता है या टेंशन देता है उससे दूरी बना लें.
हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं
- ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर सिर में तेज दर्द होने लगता है.
- अचानक से सीने में दर्द महसूस हो सकता है. ऐसा लगता है जैसे सीने को कुछ जकड़ रहा है.
- कंफ्यूजन, सिर घूमना और चक्कर आने जैसी दिक्कतें होती हैं.
- शरीर में कमजोरी छाने लगती है.
- नाक से खून बह सकता है.
- दिल की धड़कन तेज हो जाती है.
- सांस फूलने लगती है. देखने में दिक्कत होती है और धुंधला नजर आता है.
इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपका ब्लड प्रेशर अक्सर ही बढ़ जाता है तो नमक का सेवन कम करें. रोजमर्रा में एक्सरसाइज करने की आदत डालें. कोशिश करें कि आप एल्कोहल का सेवन ना करें और स्मोकिंग कम करें. मोटापा भी हाइपरटेंशन की वजह बनता है इसीलिए मटोापा कम करने की कोशिश करें.
यह भी पढ़ें – टाइट पेटीकोट पहनने से भी हो सकता है कैंसर! जानिए क्या है साड़ी कैंसर और इसके लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
5 hrs agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
11 hrs agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
1 day agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
1 day agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
1 day agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 days agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 days agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 days agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
2 days agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines