अच्छी सेहत के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना कई लोगों को पसंद नहीं होता है. लोगों में डर रहता है कि आम समस्याओं जैसे पेट से जुड़ी परेशानी आदि के लिए दवाओं का सेवन करना एक अच्छी आदत नहीं है और इससे कभी कोई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं, ऐसा लोगों का मानना होता है. ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय ही बचता है, जो इन खतरों को कम करता है और जल्दी असर भी दिखाता है. आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि भीगे हुए अंजीर खाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है. आइए आचार्य बालकृष्ण से की आंजीर आपको कैसे फायदा पहुंचा सकता है.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट क्या पीने से फैट कम होता है? स्वामी रामदेव ने बताया वजन घटाने का रामबाण उपाय
दवाओं से दूरी की सोच
लोगों का कहना होता है कि छोटी-मोटी समस्याओं से राहत पाने के लिए सीधा केमिकल से तैयार दवा खा लेना सही नहीं होता है. लोगों की दलील होती है कि ज्यादा दवाओं पर निर्भर रहने से व्यक्ति को आदत पड़ जाती है और हर छोटी से छीटे समस्या में वह खुद दवा खा लेता है. ऐसे में आयुर्वेदिक उपाय सस्ता और खतरों से दूर एक अच्छा विकल्प बन जाता है, जो अपनी हजारों साल पुराने ज्ञान से लोगों का आज भी इलाज कर रहा है. आयुर्वेद में अंजीर को काफी लाभदायक माना गया है. इसके बारे में खुद आयुर्वेद के जाने-माने आचार्य बालकृष्ण अपनी यूट्यूब वीडियो में फायदे बताते हैं.
देखें वीडियो:
अंजीर आपके लिए कैसे फायदेमंद
आचार्य बालकृष्ण वीडियो में बताते हैं कि, अंजीर को भिगोकर खाना बेहतर होता है, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. इसे भिगोने से यह खिल जाता है और पहले की तुलना में फ्रेश हो जाता है. आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि पानी में अंजीर को भिगो दें और अच्छे से चबा-चबा कर खाने से कई लाभ मिल सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, लीवर की समस्या से परेशान लोगों और जिनमें हीमोग्लोबिन कम है उनके लिए लाभकारी है. अगर पाचन कमजोर हो गया है या फिर खाना जल्दी हजम नहीं होता है, तो अंजीर मददगार हो सकता है. इतना ही नहीं, जिन लोगों का पेट साफ नहीं होता है, तो वह भी इसका सेवन कर सकते हैं. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आचार्य बालकृष्ण सलाह देते हैं कि अंजीर मीठा होता है इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ये नहीं खाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: नए और पुराने कमर दर्द से कैसे मिलेगा छुटकारा, इंटरनेशनल जर्नल में बताए गए हैं ये तरीके
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
7 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
12 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
14 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
15 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: Acharya Balkrishna
First published on:
Know More: Editorial Guidelines