Women’s Health: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. महिलाएं बाहर का किसी तरह का काम तो नहीं करती हैं लेकिन घर के ही ऐसे कई छोटे-मोटे काम हैं जिनमें महिलाएं खुद को बिजी रखती हैं. लेकिन, डॉक्टर की सलाह है कि घर के ऐसे कुछ काम हैं जो महिलाओं को प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान नहीं करने चाहिए. ये काम सेहत को बिगाड़ सकते हैं और प्रेग्नेंसी में होने वाले खतरे को बढ़ाते हैं सो अलग. इंस्टाग्राम पर डॉ. जुबैर अहमद ने वीडियो शेयर करके इस बारे में सलाह दी है. ऐसे में यहां जानिए प्रेग्नेंसी में घर के कौन से काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए और किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें – बवासीर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या खाना चाहिए? बाबा रामदेव ने बताया 3 दिन में बवासीर कैसे ठीक करें
प्रेग्नेंसी में घर के ये 5 काम नहीं करने चाहिए
हैवी लिफ्टिंग – घर में बाल्टी उठाना, गैस सिलेंडर उठाना या पानी के बड़े कंटेनर उठाने जैसे काम नहीं करने चाहिए. इससे एब्डोमिनल प्रेशर बढ़ता है, मसल स्ट्रेन बढ़ता है, प्रीटर्म कोंट्रेक्शन बढ़ता है और पीठ में चोट लग सकती है.
बार-बार झुकना – बार-बार झुकने वाले काम जैसे छोटी जगह झाड़ू, पोछा और फ्लोर पर पड़ी चीजें उठाने के काम नहीं करने चाहिए. इससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, चक्कर आ सकता है, लिगामेंट स्ट्रेन पड़ सकता है. ऐसा रिलेक्सिन हार्मोन के चलते हो सकता है.
लंबे समय तक खड़े रहना – खाना बनाने (Cooking) और क्लीनिंग जैसे काम जिनमें बहुत समय तक खड़े रहना पड़ता है, नहीं करने चाहिए. इससे गर्भाशय तक ब्लड फ्लो कम होता है, सूजन हो सकती है, वेरिकोज वेन्स की दिक्कत हो सकती है और पीठ में दर्द हो सकता है.
सीढ़ी चढ़ना – अगर शेल्फ साफ करने के लिए या परदे झाड़ने के लिए स्टूल या सीढ़ी चढ़ना पड़ता है तो यह नहीं करना चाहिए. इससे गिरने का खतरा प्रेग्नेंसी में ज्यादा होता है.
हार्श केमिकल्स – घर के काम करते हुए हार्श केमिकल्स के संपर्क में आने से बचना चाहिए. केमिकल से निकलने वाली गैस सिर के दर्द, जी मितलाना और श्वसन संबंधी दिक्कतों की वजह बन सकता है.
इस स्थिति में क्या करना चाहिए
- डॉक्टर का कहना है कि घर के हल्के काम किए जा सकते हैं, जैसे कपड़े फोल्ड करना, सब्जियां काटना या छोटी चीजों को ओर्गेनाइज करना.
- झुकने के बजाए बैठकर करने वाले काम करना.
- बड़े हैंडल वाले पोछे का इस्तेमाल करना जिसमें ज्यादा प्रेशर नहीं लगाना पड़ता है.
- हर थोड़ी देर में 20 मिनट का ब्रेक लेना.
- केमिकल के बजाए नेचुरल क्लीनर्स का इस्तेमाल करना, जैसे नींबू, बेकिंग सोडा या विनेगर.
यह भी पढ़ें – थायराइड के शुरुआती लक्षण क्या हैं? शरीर देने लगता है यह वॉर्निंग सिग्नल, समय रहते ऐसे करें पहचान
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
फ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
36 mins agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
1 hr agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
20 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
22 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
23 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines