Lip Cancer: बार-बार होंठों पर पपड़ी जमने का कारण कैंसर तो नहीं? शुरुआती 3 लक्षणों की तुरंत करें पहचान

Cracked Lips Cancer Symptoms: होंठों पर पपड़ी जमने की वजह आमतौर पर पानी की कमी या मौसम में परिवर्तन बताई जाती है. इसलिए लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लंबे वक्त तक पपड़ी जमना और ठीक ना होना कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है.

Lip cancer Hona

इस बीमारी में होंठों के निचले हिस्से पर एक घाव या गांठ हो जाती है-Image Credit-News24

Lips Par Bar Bar Papdi Aana: सर्दियों में वैसे ही स्किन रूखी और बेजान नजर आती है. ध्यान ना देने पर होंठ भी सूखने लगते हैं और पोषण ना मिलने की वजह से पपड़ी जमना भी शुरू हो जाती है. वैसे तो होठों पर पपड़ी (Cracked Lips Signs) आना बहुत ही आम है. ऐसा आमतौर पर रूखेपन (Dry Lips), पानी की कमी, मौसम में बदलाव या होंठ चाटने की वजह से होता है. लेकिन, कई बार पपड़ी जमना संक्रमण, एलर्जी या फिर कैंसर होने का संकेत भी हो सकता है. इसलिए अगर आपके होंठ बार-बार सूख रहे हैं या पपड़ी लगातार जम रही है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें. हालांकि, डॉक्टर मुकेश (Panchmukhi Hospital) का कहना है कि कई बार ऐसा विटामिन की कमी से भी हो सकता है. इसलिए कुछ नहीं सोचने से पहले एक बार डॉक्टर से बात करें और सही कारण का पता लगाएं.

विज्ञापन
विज्ञापन

होंठों का कैंसर क्या है? | Lip Cancer Symptoms and Causes 

होंठ का कैंसर (Lip Cancer) असामान्य कोशिकाओं के अनियंत्रित विकास होने की वजह से होता है. इस बीमारी में होंठों के निचले हिस्से पर एक घाव या गांठ हो जाती है और ठीक नहीं होती. हालांकि, ये बीमारी एकदम नहीं होती, क्योंकि हमें कई तरह के लक्षण नजर आते हैं. 

होंठों का कैंसर होने का संकेत | Lips Cancer Ke 3 Lakshan 

  • होंठ पर घाव या गांठ होना 
  • होंठ पर लाल धब्बे होना 
  • होंठों पर मोटी पपड़ी जमना

कैंसर से पहले के होंठ कैसे दिखते हैं?

कैंसर के शुरुआती लक्षणों में अक्सर होंठों पर या मुंह के आसपास पपड़ी जमना (Crusting on Lips) शुरू हो जाती है. ध्यान ना देने पर गांठ बन जाती है और होंठों का रंग भी बदल जाता है. हालांकि यह किसी को भी हो सकता है. इसलिए मुंह पर किसी भी घाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. 

विज्ञापन

कैसे होता है होंठों का कैंसर?

वैसे तो कैंसर होने की कोई एक वजह नहीं है, लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि होंठों पर होने (Hoto Pe Papdi Aana) वाला संक्रमण या आदतों पर ध्यान ना देने की वजह से ऐसा हो सकता है.

  • धूम्रपान करना
  • तंबाकू खाना
  • सूरज की रोशनी में रहना
  • शराब पीना
  • केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करना

क्या होंठों का कैंसर ठीक हो सकता है?

होंठों का कैंसर तंबाकू खाने या सूरज की रोशनी में रहने की वजह से होता है. अगर इसपर वक्त पर ध्यान दिया जाए तो इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है. सर्जरी और रेडिएशन थेरेपी से इसका इलाज संभव है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ