How To Make Irani Chai: भारत में आपको चाय पीने के शौकीन कहीं भी आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसलिए भारत में आपको चाय की कई वैराइटीज भी आसानी से मिल जाती हैं जैसे- ग्रीन टी, लेमन टी या ब्लैक टी आदि।
लेकिन क्या कभी आपने ईरानी चाय का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ईरानी चाय बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ईरानी चाय और भारत में बनी बाकी चाय को बनाने में काफी फर्क होता है।
ईरानी चाय को बनाने के लिए के लिए चाय की पत्तियों को एक अलग बर्तन में उबाला जाता है। ये स्वाद में बहुत गजब लगती है। इसको बनाना भी काफी सरल होता है, तो चलिए जानते हैं ईरानी चाय (How To Make Irani Chai) बनाने की विधि-
ईरानी चाय बनाने की आवश्यक सामग्री-
- पानी 2 कप
- चाय पत्ती 2 छोटे चम्मच
- दम लगाने के लिए आटा
- 2 चम्मच चीनी
- दूध आधा लीटर
- इलायची 3
- कंडेंस्ड मिल्क 2 बड़े चम्मच
ईरानी चाय कैसे बनाएं? (How To Make Irani Chai)
- ईरानी चाय बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में पानी और चाय पत्ती डालकर उबालें।
- फिर आप इसको ढक दें और आटे से अच्छी तरह से सील करें।
- इसके बाद आप दम लगाने के लिए इसको करीब 30 मिनट तक रख दें।
- फिर आप एक दूसरे पैन में दूध डालकर उबाल लें।
- इसके बाद आप इसमें इलायची डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- फिर आप दूध आधा होने तक अच्छी तरह से पका लें।
- इसके बाद आप इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं।
- फिर आप दूध की गैस को बंद करके ढक्कन को हटाएं।
- इसके बाद आप इसमें चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं।
- अब आपकी टेस्टी ईरानी चाय बनकर तैयार हो चुकी है।
- फिर आप इसको एक सर्विंग गिलास में डालें और ऊपर से दूध मिला लें।
- इसके बाद आप इसको बिस्कुट या रस के साथ गर्मागर्म सेवन करें।
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 hr agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
5 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
19 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
22 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
23 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines