Ginger and Honey Water Benefits: शरीर के हर अंग को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा भोजन और लिक्विड पीने की जरूरत होती है। लोग सुबह-सुबह दिन की शुरुआत किस चीज से करें ताकि सेहतमंद रह सकें। अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं, तो अब टेंशन छोड़ दें क्योंकि हम आपको एक ऐसी हेल्दी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे बनाना भी बेहद आसान है। साथ ही, सेहत के लिए भी इतनी लाभदायक है कि आप रोज इसे पीने लगेंगे। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोज सुबह खाली पेट अदरक और शहद वाला पानी पीने से आपकी सेहत को कई लाभ मिलेंगे। यह एक ऐसा देसी घरेलू नुस्खा है, जो आयुर्वेद और मॉडर्न, दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन है।
अदरक-शहद का पानी पीने के हेल्थ बेनेफिट्स
1. पाचन सुधारें
अदरक का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। वहीं, शहद सूजन घटाता है, दोनों को साथ मिलाकर सेवन करने से पेट को ठंडक पहुंचाता है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा गुड़ खाना भी शरीर के लिए खतरनाक!
2. वेट लॉस
यह सुपर हेल्दी ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग करता है, जिससे शरीर आसानी से कैलोरी बर्न कर पाता है। अदरक फैट को काटने में भी मदद करता है और शहद खाने से एनर्जी बनी रहती है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, उन्हें इस ड्रिंक को रेगुलर पीना चाहिए।
3. इम्यून सिस्टम मजबूत करें
अदरक और शहद, दोनों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। यह लिक्विड सर्दी, खांसी और गले की खराश जैसी समस्याओं से भी आपका बचाव करता है।
4. बॉडी डिटॉक्स
अगर आप स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स फेस कर रहे हैं, तो आज ही इस ड्रिंक को पीना शुरू कर दें। अदरक और शहद के इस घोल को पीने से स्किन अंदर से क्लीन होती है। यह ड्रिंक बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करती है और स्किन को साफ करती है। साथ ही, शहद से पिंपल्स और रिंकल्स भी नहीं आते हैं।
5. ब्लड शुगर कंट्रोल रखेगा
शहद और अदरक का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। यह ड्रिंक शरीर में इंसुलिन के प्रोडक्शन व उसके स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद करती है।
कैसे बनाएं यह ड्रिंक?
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले 1 गिलास गुनगुना पानी लेना होगा। इसके बाद उसमें 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालें और 1 चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं। इस ड्रिंक को अच्छे से मिलाकर खाली पेट पिएं। आप देखेंगे कुछ ही दिनों में आपकी बॉडी पर इसके पॉजिटिव इफेक्ट्स दिखने लगेंगे।
स्पेशल टिप- यदि आपको किसी तरह की कोई एलर्जी या हेल्थ इशू है, तो इस नुस्खे को अपनाने से पहले एकबार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें- थकान और कमजोर याददाश्त, क्या यह सिर्फ विटामिन B-12 की कमी के संकेत हैं?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
25 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines