Homemade Oil For Pain Relief: जोड़ों के दर्द, कमर के दर्द, गठिया, घुटनों और सर्वाइकल के दर्द को कम करने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर रोबिन शर्मा ने एक तेल बनाने का तरीका शेयर किया है. डॉ. रोबिन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस नुस्खे को पोस्ट किया है और कहा है कि आप घर में आसानी से इस तेल को बनाकर लग सका सकते हैं. यह तेल चुंबक की तरह दर्द को खींच लेता है. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि कमर दर्द, गठिया, साइटिका या सर्वाइल जैसे किसी भी दर्द से छुटकारा पाने के लिए इस होममेड तेल (Homemade Oil) से मालिश की जा सकती है.
कैसे बनाएं दर्द कम करने वाला तेल | How To Make Pain Relieving Oil
इस तेल को बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में 100 ग्राम सरसों का तेल (Mustard Oil) ले लें. इसके बाद तेल में 2 साबुत लहसुन, 10 ग्राम अजवाइन और 5 ग्राम जावित्री डाल दें. इन सभी चीजों को तेल में धीमी आंच पर काला होने तक पकाइए. जब तेल अच्छे से पक जाए तो इसे छानकर शीशी में भरकर रख लें. इस तेल से घुटनों की या कमर की मालिश की जा सकती है. शरीर में जहां-जहां दर्द हो वहां-वहां इस तेल से मालिश करने पर आराम महसूस होगा.
तेल मालिश के लिए तेल को हल्का गर्म किया जा सकता है. तेल को बहुत ज्यादा गर्म करके मालिश के लिए ना लगाएं क्योंकि इससे त्वचा जल सकती है और त्वचा पर फफोले आ सकते हैं.
डाइट रखें अच्छी
- अपनी डाइट में एंटी-इंफ्लेमटरी चीजों को शामिल करें जो दर्द को खींचने का काम करते हैं. इन फूड्स को खाने पर दर्द कम होने में मदद मिलती है.
- हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी और विटामिन के जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द को कम करते हैं.
- बेरीज और चेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स ले भरपूर होते हैं. इनसे शरीर पोलीफेनॉल्स मिलते हैं. इससे दर्द और सूजन कम होती है.
- सूखे मेवे और बीजों को खानपान में शामिल करें. अखरोट, चिया सीड्स और अलसी के बीजों को खाएं. इनसे शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स मिलते हैं.
- फल और सब्जियां खाएं. इनसे विटामिन सी और हेल्दी एंजाइम्स मिलते हैं और साथ ही इंफ्लेमेशन कम होती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
1 hr agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
3 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
17 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
18 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
19 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
21 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines