How to Increase stamina: आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण पुरुषों के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण उनका स्टैमिना कम होने लगता है। इस समस्या से न केवल पुरुषों के स्वास्थ्य पर बल्कि उनकी रोमांटिक लाइफ पर भी असर पड़ता है। ऐसे में पुरुष इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ दवाइयों का सहारा लेते हैं जो उनके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप भी घरेलू तरीके से इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी होममेड ड्रिंक जो आपको इस समस्या से राहत दिलाने में मदद करेगी।
दूध, छुहारे और मखाने से बनी ड्रिंक
इस होममेड ड्रिंक में मौजूद छुहारे में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, फाइबर, जिंक और मैग्नीशियम पाया जाता है। वहीं मखानों में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स, फैट जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।
मखाना एक आयुर्वेदिक हर्ब है, जो पुरुषों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर दूध पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है और अगर हर रोज दूध पिया जाए तो इससे स्टैमिना को बढ़ावा मिलता है. दूध स्टैमिना बूस्ट करने में काफी मददगार होता है।
कैसे बनाएं ये ड्रिंक
- इस ड्रिंक को बनाने के लिए करीब 2 से 3 घंटे पहले छुहारे और मखाने को भिगोकर रख दें।
- इसके बाद एक गिलास में दूध लें और उसमें छुहारे और मखाने डाल दें।
- अब इन सभी को करीब 5 मिनट के लिए ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें।
- अगर हर रोज आप इस ड्रिंक का सेवन करेंगे तो आपको इसका परिणाम देखने को मिलेगा।आप चाहें तो इसमें अश्वगंधा भी मिला सकते हैं।
ड्रिंक के अन्य फायदे
- इस ड्रिंक का सेवन करने से न केवल स्टैमिना बढ़ता है बल्कि आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है।
- इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
- अगर आपको सोने में दिक्कत होती है तो ये ड्रिंक आपके स्लीपिंग हार्मोन को बूस्ट करता है जो आपको नींद लाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- बालों में रूसी की समस्या से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खा आएगा काम!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
3 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines