Homemade Aloe Vera Gel: आजकल की भागदौड़ भरी जीवनशैली और खराब लाइफस्टाइल के कारण ज्यादातर लोग अपने ऊपर ध्यान देना भूल जाते है। इससे उनके बालों औक स्किन पर बहुत बुरा असर होता है। प्रदूषण, धूप, धूल, मिट्टी ये सभी बालों ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद खतरनाक होते हैं।
इसलिए हमें इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है कि इस सब से बालों और स्किन को कोई नुकसान ना हो। ये तो सभी जानते है कि एलोवेरा जेल स्किन से लेकर बालों तक के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप हम बताने जा रहे हैं कि घर पर एलोवेरा जेल को कैसे बना सकते हैं और इसे कैसे लगाना होता है। चलिए जान लेते हैं कि एलोवेरा जेल कैसे बनाते हैं।
घर पर एलोवेरा जेल बनाने के लिए सामग्री
एलोवेरा की कुछ पत्तियां, विटामिन सी और विटामिन ई कैप्सूल, कुछ चम्मच शहद
घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा जेल
घर पर एलोवेरा जेल बनाने के लिए सबसे पहले आपको एलोवेरा के कुछ ताजा पत्ते लेने है। इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद इसे काट लें और कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए ठंडे पानी में छोड़ दें।
(अगर आप ठंडे पानी में एलोवेरा के पत्तों को रखेंगे तो ऐसे करने से इससे निकलने वाला पीला लिक्विड साफ हो जाएगा, जो एलर्जी का कारण बन सकता है।) इसके बाद इन्हें पानी से निकाल लें और एक चाकू की मदद से इन पत्तियों को छील लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद एलोवेरा का ट्रांसपेरेंट हिस्सा निकाल लें और फिर इसे ब्लेंडर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें और फिर इसमें विटामिन सी, ई कैप्सूल और शहद को अच्छी तरह से मिला लें। ऐसा करने से ये स्मूथ हो जाएगा। इसके बाद आपका एलोवेरा जेल बनकर तैयार हो चुका है।
इस तरह से करें एलोवेरा जेल को स्टोर
अगर आप इसे स्टोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक एयरटाइट कंटेनर लें और इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें। इसे आप कम से कम 3 से 4 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
3 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
4 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
8 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines