Health Tips: लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) या कम बीपी की समस्या आजकल बहुत लोगों को परेशान करती है. जिसका शिकार हर दूसरा व्यक्ति है. लो बीपी में चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, थकान जैसी कई परेशानियां होती हैं. आमतौर पर लोग बीपी बढ़ाने के लिए कॉफी या चॉकलेट का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लो बीपी को कंट्रोल (Blood Pressure Control) करने के लिए एक घरेलू और प्राकृतिक उपाय भी मौजूद है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित और फायदेमंद हो सकता है? अगर नहीं तो आइए जानते हैं डॉ. उपासना वोहरा से कि आप किस एक घरेलू चीज से बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं.
हींग और गुण का करें सेवन
आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो हाई और लो बीपी की दिक्कत से जूझ रहे हैं. इसके साथ ही कई लोग हैं जिनका बीपी कभी-भी लो हो जाता है, जिससे सेहत पर काफी फर्क (Health Issues) पड़ता है. डॉ. उपासना वोहरा के अनुसार, अगर आपका बीपी लो हो रहा है तो आपको चॉकलेट या कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए. आप किचन में रखी हींग और गुड़ आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं.
इसके लिए आप सबसे पहले चने की दाल के बराबर हींग का टुकड़ा लें, फिर इसमें 2 ग्राम गुड़ मिलाएं और चबाएं. इस रेमिडी को आप दिन में तीन बार अपना सकते हैं, साथ ही महीने भर रोजाना खा सकते हैं. इस तरीके से आपको जरूर फर्क पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- रोजाना पीने वाली ये एक चीज बन सकती हैं कैंसर और टयूमर का कारण, Nityanandam Shree ने कहा भूलकर भी न करें इसका सेवन
हींग और गुण के लाभ
हींग और गुड़ के सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, खासकर लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में. हींग में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण (Antioxidant and anti-inflammatory properties) रक्त संचार को बेहतर बनाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है. गुड़ शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और ब्लड शुग (Blood Sugar) को स्थिर करता है, जिससे कमजोरी और थकान (Fatigue and Weakness) में कमी आती है. साथ ही, हींग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है, जिससे पोषक तत्व सही तरीके से अवशोषित होते हैं और शरीर को संपूर्ण लाभ मिलता है.
ये भी पढ़ें- Kidney खराब होने पर शरीर में दिखते हैं ये 3 लक्ष्ण, एक्सपर्ट ने कहा न करें नजरअंदाज करने की गलती
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
3 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
5 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
5 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
7 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
9 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
9 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
11 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
12 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
13 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines