Diwali 2025: खानपान अगर सही ना हो तो पेट से जुड़ी एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें हो सकती हैं. खासतौर पर ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाया जाए तो पेट बिगड़ते देर नहीं लगती. अब दिवाली का समय हो और चटखारे लेकर पकवानों का मजा ना लिया जाए तो क्या दिवाली और क्या त्योहार. लेकिन, कई बार मजा सजा बनते देर नहीं लगती. ऐसे में अगर आप भी कुछ खाते ही पेट पकड़कर बैठ जाते हैं तो अपने साथ अदरक का टुकड़ा जरूर रखें. पेट फूलने (Bloating) से लेकर पेट में बनने वाली गैस (Gas) और एसिडिटी तक को दूर करने में अदरक के फायदे नजर आते हैं. यहां जानिए किस तरह अदरक का टुकड़ा पेट की दिक्कतों को दूर कर सकता है.
यह भी पढ़ें – मुंह से बदबू आना क्या किसी बीमारी का संकेत होता है? यहां जानिए Bad Breath की वजह
पेट की गैस के लिए अदरक | Ginger For Gas Relief
अदरक (Ginger) में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे पेट की दिक्कतों में बेहद असरदार बनाते हैं. पेट फूलने और गैस की दिक्कत में अदरक औषधि की तरह काम करता है. इसे खाने पर पाचन तंत्र बेहतर होता है, गैस कम होती है, फूले हुए पेट को आराम मिलता है और पेट में अगर दर्द है तो वो भी कम हो सकता है.
कैसे करें अदरक का इस्तेमाल
- पेट फूलने लगे तो अदरक का टुकड़ा चबा लें. इसे कच्चा ही खाया जा सकता है.
- अदरक के टुकड़े को बारीक काटकर पानी में उबाला जा सकता है. अब इस तैयार पानी को चाय (Ginger Tea) की तरह चुस्कियां लेते हुए पिएं. पेट की तकलीफ कम होती है.
- अपने खाने में अदरक डालकर खा सकते हैं. इससे पेट नहीं बिगड़ेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- अदरक के सेवन में इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है कि आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन तो नहीं कर रहे हैं. जरूरत से ज्यादा सेवन से तबीयत भी बिगड़ सकती है.
- इन मसालों का सेवन भी किया जा सकता है
- सौंफ (Fennel Seeds) के सेवन से भी पेट की दिक्कत कम हो सकती है. सौंफ चबाने से पेट में होने वाली गड़बड़ी ठीक होती है.
- जीरा पानी भी पिया जा सकता है. जीरा को पानी में उबालकर जीरा पानी तैयार किया जाता है.
- अजवाइन भी ऐसा मसाला है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है. पेट की दिक्कतों में अजवाइन का सेवन भी तकलीफ को कम करने में असरदार होता है.
यह भी पढ़ें – तीखा नहीं खाते फिर भी हो जाती है एसिडिटी? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा तुरंत करा लें ये 3 टेस्ट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
11 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
14 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
14 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
17 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
18 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
20 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
21 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines