---विज्ञापन---

दिवाली पर पकवान खाकर पेट ना हो जाए खराब इसीलिए इस एक चीज को हमेशा रखें पास, खाते ही मिलेगी राहत

Gas Home Remedies: त्योहारों में अक्सर ही पकवान खाकर पेट खराब हो जाता है. ऐसे में अगर आप भी पेट पकड़कर बैठना नहीं चाहते तो इस एक चीज का टुकड़ा हमेशा अपने साथ रखें. खाते ही पेट हो जाएगा ठीक.

---विज्ञापन---

Diwali 2025: खानपान अगर सही ना हो तो पेट से जुड़ी एक नहीं बल्कि कई दिक्कतें हो सकती हैं. खासतौर पर ज्यादा तला-भुना या मसालेदार खाया जाए तो पेट बिगड़ते देर नहीं लगती. अब दिवाली का समय हो और चटखारे लेकर पकवानों का मजा ना लिया जाए तो क्या दिवाली और क्या त्योहार. लेकिन, कई बार मजा सजा बनते देर नहीं लगती. ऐसे में अगर आप भी कुछ खाते ही पेट पकड़कर बैठ जाते हैं तो अपने साथ अदरक का टुकड़ा जरूर रखें. पेट फूलने (Bloating) से लेकर पेट में बनने वाली गैस (Gas) और एसिडिटी तक को दूर करने में अदरक के फायदे नजर आते हैं. यहां जानिए किस तरह अदरक का टुकड़ा पेट की दिक्कतों को दूर कर सकता है.

यह भी पढ़ें – मुंह से बदबू आना क्या किसी बीमारी का संकेत होता है? यहां जानिए Bad Breath की वजह

---विज्ञापन---

पेट की गैस के लिए अदरक | Ginger For Gas Relief

अदरक (Ginger) में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे पेट की दिक्कतों में बेहद असरदार बनाते हैं. पेट फूलने और गैस की दिक्कत में अदरक औषधि की तरह काम करता है. इसे खाने पर पाचन तंत्र बेहतर होता है, गैस कम होती है, फूले हुए पेट को आराम मिलता है और पेट में अगर दर्द है तो वो भी कम हो सकता है.

कैसे करें अदरक का इस्तेमाल

---विज्ञापन---
  • पेट फूलने लगे तो अदरक का टुकड़ा चबा लें. इसे कच्चा ही खाया जा सकता है.
  • अदरक के टुकड़े को बारीक काटकर पानी में उबाला जा सकता है. अब इस तैयार पानी को चाय (Ginger Tea) की तरह चुस्कियां लेते हुए पिएं. पेट की तकलीफ कम होती है.
  • अपने खाने में अदरक डालकर खा सकते हैं. इससे पेट नहीं बिगड़ेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • अदरक के सेवन में इस बात का खास ख्याल रखना जरूरी है कि आप इसका जरूरत से ज्यादा सेवन तो नहीं कर रहे हैं. जरूरत से ज्यादा सेवन से तबीयत भी बिगड़ सकती है.
  • इन मसालों का सेवन भी किया जा सकता है
  • सौंफ (Fennel Seeds) के सेवन से भी पेट की दिक्कत कम हो सकती है. सौंफ चबाने से पेट में होने वाली गड़बड़ी ठीक होती है.
  • जीरा पानी भी पिया जा सकता है. जीरा को पानी में उबालकर जीरा पानी तैयार किया जाता है.
  • अजवाइन भी ऐसा मसाला है जो पेट के लिए फायदेमंद होता है. पेट की दिक्कतों में अजवाइन का सेवन भी तकलीफ को कम करने में असरदार होता है.

यह भी पढ़ें – तीखा नहीं खाते फिर भी हो जाती है एसिडिटी? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा तुरंत करा लें ये 3 टेस्ट

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Oct 14, 2025 06:17 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola