Hangover Tips : शराब के शौकीनों के लिए ये खबर बहुत अहम हो सकती है। रात को पीने के बाद जब हम सोते हैं तो सुबह सिर भारी-भारी महसूस होता है। इसे हैंगओवर (रात की पी हुई न उतरना) कहते है। हैंगओवर के दौरान सर दर्द, कमजोरी, बदन दर्द, बेचैनी, अपच, उल्टी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं हैंगओवर को दूर करने के कुछ घरेलु नुस्खे।
लिक्विड (Hangover Tips)
शराब पीने के बाद बार-बार बाथरूम जाने की इच्छा होती है, जिसकी वजह से शरीर से तरल बाहर निकल जाता है। अपने शरीर में लिक्विड को बरकरार रखने के लिए आपको खूब सारा पानी पीना चाहिए। पानी के साथ आप और तरह का भी तरल पदार्थ ले सकते हैं जैसे- नीबू पानी, नारियल पानी।
कार्बोहाइड्रेट
शराब पीने से ब्लड शर्करा का स्तर कम हो सकता है, जिसकी वजह से थकावट और सिरदर्द होता है। लोग कई बार शराब पीने के बाद कुछ खाना भूल जाते हैं इसकी वजह से ब्लड शर्करा के स्तर में और कमी आती है। अगर आप अपने शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को पूरा रखते हैं तो इससे आपको हैंगओवर को दूर करने में मदद मिलेगी। कार्बोहाइड्रेट को पूरा रखने के लिए आप ब्रेड, बीन्स, आलू को ले सकते हैं।
चाय और कॉफी
बता दें, कॉफी और चाय में मौजूद कैफीन हैंगओवर को कम करता है। इससे हैंगओवर में होने वाली घबराहट को दूर करने में भी मदद मिलती है। जब आप नींद से उठें तो अपनी मनपसंद चाय या कॉफी बनाएं ऐसा करने से आपको महसूस होगा कि, जैसे आप बिलकुल ठीक हैं।
ज्यादा आराम करें आराम करें
ज्यादा हैंगओवर होने के बाद आपको आराम करना चाहिए। शराब के असर को कम करने के लिए आपको इसकी जरुरत होती है। हैंगओवर में अगर आप ज्यादा काम करते हैं तो जल्दी थक जाते हैं इससे शरीर में परेशानी और बढ़ जाती है।
अदरक (Hangover Tips)
हैंगओवर को दूर करने के लिए अदरक एक प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट माना जाता है। इसे शराब की पोइज़निंग से छुटकारा पाने का एक प्राकृतिक उपचार मानते हैं। अदरक हैंगओवर से जुड़ी परेशानी को कम करता है।
Disclaimer: सम्बंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
10 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
13 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
13 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
16 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
17 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
19 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
20 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines