हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Home Remedies For Hair: घने और सिल्की बालों के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

विज्ञापन
Home Remedies For Hair

Home Remedies For Hair: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिजी लाइफस्टाइल के कारण अक्सर कुछ लोग अपने बालों पर ध्यान नहीं देते हैं। इससे आपको बाल कमजोर होने लगते हैं और टूटने लगते है। साथ ही आपके बाल समय से पहले सफेद भी होने लगते हैं।

इसके लिए हर कोई कैमिकल से बनी चीजों को इस्तेमाल करता है, जो बालों के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है। इसलिए आज हम बालों की देखभाल करने के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो आपके बालों को फायदे देंगे।

और पढ़िए – Hair Tips: गंजेपन से हैं परेशान तो बालों ऐसे लगाएं गुड़हल के फूल, फिर देखें कमाल

विज्ञापन

बालों की देखभाल के लिए घरेलू उपाय

1. एलोवेरा जेल से बालों को होगा लाभ

ये तो सभी जानते हैं कि एलोवेरा से त्वचा और बालों को कितने फायदे होते हैं। एलोवेरा जेल बालों की कंडीशनिंग करता है और ये बालों को डैमेज होने से भी बचाता है। साथ ही ये टूटे बालों को भी रिपेयर करता है। एलोवेरा जेल से सिल्की, स्मूद और घने बाल होते हैं। इसलिए आप इसे अपने बालों में लगा सकते हैं।

विज्ञापन

2. प्याज का रस भी फायदेमंद

बालों की सेहत के लिए प्याज का रस भी फायदेमंद होता है। अगर आप नियमित रूप से हफ्ते में 2 से 3 बार इसे अपने बालों में लगाएंगे, तो इससे आपको बालों को फायदा होगा। साथ ही ये बाल उगाने में भी मदद करता है।

विज्ञापन

3. हिना से भी बालों को मिलती है मजबूती

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि हाथों में लगाई जाने वाली हिना से बालों की खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही इससे बालों की चमक बढ़ती है और बालों का रंग भी बहुत शानदार हो जाता है।

विज्ञापन

और पढ़िए – Hair Fall Stop: रोज झड़ रहे बालों से निजात दिलाएगा ये मेथी का घरेलू नुस्खा, जड़ से मिलेगी मजबूती, हेयर हो जाएंगे शानदार

4. बालों के लिए मेथी दाना भी असरदार

विज्ञापन

अगर आप मेथी दाने को रात में भिगोकर रख दें और सुबह इसका पेस्ट बनाकर लगा लें, तो इससे आपके बालों को कई फायदे मिलते हैं। ऐसा आप हफ्ते में कम से कम तीन बार करें, इससे आपके बालों को फायदा होगा।

5. बालों के लिए दही वरदान से कम नहीं

विज्ञापन

अगर आपके भी बाल रूखे, बेजान और पतले हो चुके हैं, तो दही आपके बालों के लिए एक बेहद शानदार ऑप्शन है। इससे आपके बालों की लंबाई भी बढ़ेगी और इससे बालों को मजबूती भी मिलेगी। साथ ही इससे आपके बाल घने और सिल्की भी होंगे।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

और पढ़िए – लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola