Home Remedies For Skin: गर्मी ने छीन ली है त्वचा की चमक, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Skin

Home Remedies For Skin

Home Remedies For Skin: गर्मियों का मौसम आ गया है और धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण स्किन की चमक को गायब कर देता है। गर्मी में त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए और साथ ही स्किन हाइड्रेट भी रहें।

विज्ञापन

हालांकि कुछ घरेलु नुस्खे भी हैं, जिससे स्किन की देखभाल की जा सकती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन घरेलू उपायों से आपकी स्किन को फायदा होगा और त्वचा की चमक बरकरार रहेगी।

विज्ञापन

चमचमाती त्वचा के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

1. हल्दी एक बेहतर ऑप्शन

स्किन के लिए हल्दी एक बेहतर ऑप्शन होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेट्री स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप शहद में मिलाकर इसे अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। साथ ही इस बेसन के साथ भी मिलाकर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

2. मलाई भी शानदार ऑप्शन

चेहरे पर मलाई लगाने से भी चेहरे की रंगत बरकरार रहती है। इसके लिए आप मलाई में एक चुटकी हल्दी और गुलाबजल मिलाकर लगा सकता हैं, जिससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे।

विज्ञापन

3. टमाटर भी बेहद असरदार

स्किन पर अगर नियमित रूप से टमाटर का प्रयोग किया जाए, तो इससे भी स्किनकी चमक बनी रहती है। इसमें ऐंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को पोषण देते हैं। साथ ही इससे फेस पर जमी गंदगी साफ हो जाती है और ये आपकी स्किन को मॉइस्चराइज रखता है और इसे चमकदार बनाता है।

विज्ञापन

4. नींबू भी बहुत फायदेमंद

स्किन के लिए नींबू भी बहुत फायदेमंद होता है, इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एस्कॉर्विक एसिड त्वचा को चमकदार बनाने का काम करता है।

विज्ञापन

5. एलोवेरा भी मददगार

विज्ञापन

चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिए एलोवेरा भी बहुत मददगार होता है। ये चेहरे के काले दाग धब्बे मिटाने, रुखापन दूर करने, स्किन को साफ रखने में बहुत मदद करता है। साथ ही इससे स्किन की चमक भी बनी रहती है।

6. शहद भी असरदार

विज्ञापन

स्किन के लिए शहद भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे आप जैतून के तेल में मिलाकर लगा सकते है, ऐसा करने से आपकी स्किन पर निखार आएगा और आपकी त्वचा का रुखापन भी खत्म होगा।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ