Home Remedies For Kidney Stone: किडनी की पथरी अलग शेप और साइज में पाई जाती है। कुछ तो रेत के दाने जितनी छोटी होती है और दूसरी इतनी बड़ी होती हैं कि आंखों से साफ तौर पर देखी जा सकती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में किडनी की पथरी काफी आम है। दस में से लगभग एक के साथ किडनी की पथरी समस्या हो सकती है।
वैसे तो ज्यादा गंभीर होने पर ऑपरेशन तक किया जाता है, लेकिन जब समस्या हल्की होती है, तो कुछ घरेलू उपाय की मदद से किडनी की पथरी से छुटकारा पा सकते हैं। किडनी की पथरी (renal stones या kidney stones) के लिए कुछ घरेलू नुस्खे मददगार हो सकते हैं, ये कुछ घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं-
आंवला (Indian Gooseberry) का रस
आंवला का रस पीने से पथरी बनने से बचाव हो सकता है। अमला विटामिन सी का अच्छा सोर्स है, जो किडनी स्टोन्स के निर्माण को कम कर सकता है।
गेहूं के ज्वार (Barley) का पानी
गेहूं के ज्वार का पानी बनाकर पीने से पथरी को बाहर करने में मदद मिल सकती है। इससे भी पथरी की समस्या में आराम मिलता है।
सेब (Apple) साइडर विनेगर
सेब साइडर विनेगर का सेवन करने से पथरी को टूटने में मदद मिल सकती है। आप इसे पानी में मिला कर पी सकते हैं।
नारियल पानी (Coconut Water)
नारियल पानी को पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की बैलेंस बना रहता है और पथरी के बनने का खतरा कम होता है।
अजवाइन (Carom Seeds/Ajwain) का पानी
1 चम्मच अजवाइन को पानी में भिगोकर रख दें और फिर उस पानी को अगले दिन पिएं, इससे पथरी निकालने में मदद मिल सकती है।
धनिया (Coriander) का पानी
धनिया के बीजों को पानी में भिगोकर रखें और उस पानी को पीने से शरीर की गर्मी दूर होती है और पथरी के जोखिम को कम किया जा सकता है।
पुनर्नवा (Boerhavia Diffusa) का पानी
पुनर्नवा पौधे की जड़ों का पानी पीने से भी पथरी में लाभ मिल सकता है। फिर भी ये घरेलू उपाय केवल सामान्य सलाह देने के लिए हैं और इन्हें अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Home Remedies: गर्मी के साथ बढ़ सकता है Eye Flu का खतरा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
7 mins agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
43 mins agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
4 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
19 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
21 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
2 days agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines