Eye Flu: आई फ्लू से बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, जलन और दर्द से मिलेगी राहत

home remedies for eye flu

home remedies for eye flu

विज्ञापन

Eye Flu: बदलते मौसम के साथ कई खतरनाक बीमारियां दस्तक देती है। बारिश का मौसम तो कई तरह को बीमारियों को साथ लेकर आता ही है। स्किन, पेट, आंखों से जुड़ी परेशानियां इस मौसम में ज्यादा होती है। इसलिए बरसात में हर चीज का खास ख्याल रखा जाता है।

इन दिनों आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस बहुत फैलती है और ये बहुत परेशान करती है। इसलिए आज हम आपको आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस ये निजात पाने के घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

Eye Flu या कंजंक्टिवाइटिस से इस तरह करें बचाव

1. ग्रीन टी बैग्स फायदेमंद

बारिश के मौसम में बढ़ रहे आई फ्लू या कंजंक्टिवाइटिस से बचने के लिए ग्रीन टी बैग्स मदद कर सकते हैं। दरअसल, ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है और इससे आंखों के दर्द और सूजन में मदद मिलती है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में ग्रीन टी के बैग्स को डालें और फिर इसे आंखों पर रखें। ध्यान रहें कि ये ज्यादा गरम ना हो।

2. हल्दी भी मददगार

ये तो सभी जानते हैं कि हल्दी में औषधीय गुण होते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों की मात्रा भी खूब होती है। आंखों के संक्रमण को रोकने के लिए हल्दी भी मदद करती है। इसके लिए आप सबसे पहल गर्म पानी कर लें और इसमें चुटकी भर हल्दी डालें। इसके बाद जब ये पानी गुनगुना हो जाए तो आप इसमें रुई भिगोकर उससे अपनी आंखें पोंठ लें। ऐसा करने से आपकी आंखों की गंदगी साफ होगी और आप संक्रमण से दूर रहेंगे।

3. तुलसी भी असरदार

आंखों को संक्रमण से बचाने के लिए तुलसी भी असरदार होती है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके लिए आप तुलसी को रातभर पानी में भिगोकर रखें और फिर इगले दिन इसके पानी से अपनी आंखों को धो लें। ऐसा आपको लगातार 3 से 4 दिनों तक करना है। इससे आपको दर्द और जलन में राहत मिलेगी।

विज्ञापन
4. आलू भी लाभदायक

आंखों के संक्रमण को रोकने में आलू भी मदद कर सकता है। दरअसल, आलू की तासीर ठंडी होती है और ये आंखों की जलन को शांत करने में मदद करता है। इसके लिए आप आलू को अच्छे से धो लें और फिर इसे टुकड़ो में बारीक काट लें। इसके बाद सोने से पहले इन्हें अपनी आंखों पर रखें। ऐसा आप 10 से 15 मिनट कर सकते हैं। इससे आपकी आंखों की सूजन और दर्द की छुट्टी होगी।

5. गुलाब जल भी फायदेमंद

आंखों के लिए गुलाब जल भी बेहतर होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही यह आई फ्लू से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ