Dark Circles: जब चेहरे पर काले घेरे दिखते हैं तो बहुत बेकार लगता है। वैसे डार्क सर्कल होना कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या तो नहीं है, लेकिन यह आपको थका और अस्वस्थ दिखा सकते हैं। इससे खूबसूरत चेहरे की रंगत बिगड़ जाती है। ऐसे में इनको रिमूव करना बेहद जरूरी है। काले घेरे की समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अलग नहीं है।
दरअसल, आंखों के आसपास की त्वचा अतिसंवेदनशील होती है। इसलिए इन समस्याओं के इलाज के लिए रासायनिक उत्पादों के बजाय प्राकृतिक उपचार का सहारा लेना सबसे अच्छा है। जो लोग भी इन काले घेरों से परेशान हैं, वह जिद्दी काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपचार आजमा सकते हैं। नीचे जानिए डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय..
आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने का कारण
- कम नींद लेना
- स्कीन टाइम अधिक होना
- उम्र का बढ़ना
- ज्यादा आंसू बहाना
- मानसिक एवं शारीरिक तनाव
- पौष्टिक भोजन का अभाव होना
डार्क सर्कल्स रिमूव करने के लिए 2 प्रभावी घरेलू उपाय | Home Remedies For Dark Circles
1. कोल्ड कंप्रेस से हटेंगे काले घेरे
डार्क सर्कल दूर करने के लिए बर्फ की मदद लें। इसके लिए कुछ बर्फ के टुकड़े लें और उन्हें एक कपड़े में लपेट लें। इसके बाद इसे कुछ मिनट के लिए आंखों के नीचे की त्वचा पर लगाएं। ऐसा करने से आंखों के नीचे की सूजन कम हो जाती है और काले घेरे धीरे-धीरे कम होकर खत्म होने लगते हैं।
2. टीबैग से हटेंगे काले घेरे
आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे हटाने के लिए टीबैग की मदद लें। इसके लिए दो ब्लैक या ग्रीन टी बैग को लेना है और उन्हें गर्म पानी में भिगो देना है। फिर लगभग 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे 10-15 मिनट के लिए लगाएं। फिर आंखों को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से भी आंखों के नीचे मौजूद काले दूर होने में मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
13 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
14 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
15 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
18 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
20 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
23 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines