Home Remedies For Blocked Nose: नाक बंद होने की समस्या सिर्फ जुकाम होने पर ही दिक्कत नहीं करती बल्कि पूरे दिन नाक बंद होने पर आपकी रोज के कामों में प्रॉब्लम आती है। यही नहीं नाक बंद होने पर सांस लेने में परेशानी होने के साथ-साथ सिर दर्द भी होने लगता है। ये एक ऐसी समस्या है जिसके चलते आप वक्त-बेवक्त दवाई भी लेते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।
अगर आप दवा लेते हैं, तो वो संक्रमण हमारे शरीर में रह जाता है, जो आपको लगता है कि ठीक हो गया है। ऐसे में आगे फिर से आपको नाक बंद की समस्या दोबारा हो सकती है, लेकिन इसके लिए कुछ ऐसे असरदार घरेलू नुस्खे हैं जो चुटकियों में बंद नाक को खोलने में मदद करेंगे और आप चैन की सांस ले पाएंगे।
नाक बंद होना एक असहनीय स्थिति हो सकती है। इसके लिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाएं और आपकी बंद नाक को तुरंत खोल सकते हैं-
गरम पानी का इस्तेमाल (Steam Inhalation)
एक पैन में गर्म पानी लें। उसमें एक चम्मच अदरक का रस या कुछ बूंद अदरक का तेल मिलाएं। अब आप इससे गर्म भाप लें। इससे काफी आपको आराम मिलेगा।
नमक वाला पानी (Saltwater Rinse)
एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इस पानी को नाक में भरकर नाक को साफ करें। इससे भी तुरंत आराम मिल सकता है।
अदरक का चाय (Ginger Tea)
अदरक की चाय पीने से भी नाक बंद में राहत मिलती है। आप चाहे तो गर्म पानी में अदरक पीसकर उबालें और पिएं।
लहसुन (Garlic)
लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण नाक बंदी में मदद कर सकते हैं। अदरक की तरह लहसुन को भी चबाकर खा सकते हैं या तो इसका रस निकालकर पी सकते हैं।
तुलसी का रस (Basil Leaves Juice)
तुलसी के पत्ते का रस नाक बंद में आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है। आप चाहे तो इसके पत्ते चबा चबाकर खाएं , इससे भी आपको आराम मिलेगा।
कपूर
कपूर की महक भी बंद नाक को खोलने का अच्छा तरीका है। आप चाहें तो नारियल तेल के साथ मिलाकर इसकी स्मेल ले सकते हैं, या फिर सादा कपूर स्मेल करने से भी फायदा मिलेगा।
जलने वाली चीजों से बचें (Avoid Irritants)
धूल, धुआं, राख और धूम्रपान नाक बंद होने की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इससे दूर रहने की कोशिश करें।
ये भी पढ़ें- Home Remedies: ब्लॉक नसों को खोलेंगे ये 5 घरेलू उपाय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें। News24 की ओर से किसी जानकारी को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
5 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
9 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
10 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
10 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
11 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
12 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
14 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines