Kenneth Mitchell Death Causes: फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर मातम पसरा है। हॉलीवुड के जाने माने कनाडाई अभिनेता केनेथ मिशेल जेरिको की शनिवार को एएलएस की बीमारी के चलते मौत हो गई है। कैप्टन मार्वल और स्टार ट्रेक: डिस्कवरी में बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाने वाले कनाडाई अभिनेता का 49 की उम्र में एएलएस की बीमारी से निधन हो गया है।
उनके निधन की खबर अभिनेता के परिवार ने सोशल मीडिया पर साझा की। साल 2020 में, मिशेल ने खुलासा किया कि उन्हें एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस का पता चला है, जिसे कभी-कभी लू गेहरिग बीमारी (Lou Gehrig Disease) के रूप में जाना जाता है।
एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस क्या है
एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) एक घातक ह्यूमन मोटर सिस्टम की एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है, जो दिमाग और रीढ़ की हड्डी में नर्व सेल्स को धीरे-धीरे प्रभावित करती है, जिससे मसल्स पर कंट्रोल खत्म हो जाता है। किसी व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी के उन भागों की पहचान करता है, जहां मांसपेशियों को संकेत और कंट्रोल करने वाली नर्व सेल्स के हिस्से मौजूद होते हैं, यह क्षेत्र ख़राब होने लगता है।
एएलएस के शुरुआती लक्षण
- हाथ, पैर, कंधे या जीभ में मसल्स का फड़कना
- मांसपेशियों में ऐंठन
- तंग और सख्त मांसपेशियां
- एक हाथ, एक पैर, गर्दन को प्रभावित करने वाली मांसपेशियों में कमजोरी
- साफ न बोल पाना और नाक से बोलना
- चबाने या निगलने में परेशानी
अधिकतर समय पहले लक्षण एक हाथ या आर्म में शुरू होते हैं और सरल कामों को करने में परेशानी आती है, जैसे शर्ट के बटन लगाना, लिखना या दरवाज़ा बंद करना। इसके अलावा कुछ एएलएस मरीजों में कंपकंपी, कठोरता जैसी चीजें दिखाई दे सकती हैं।
ज्यादा एडवांस स्टेज में लक्षण शरीर के दूसरे हिस्से में फैल सकते हैं, यहां तक कि कुछ मरीजों के लिए निगलना या बात करना भी मुश्किल हो सकता है। कुछ मामलों में मरीज सांस लेने की क्षमता खो सकते हैं और उन्हें वेंटिलेटर की मदद लेनी पड़ सकती है।
एएलएस का कारण
इस बीमारी का कोई विशेष कारण नहीं है, लेकिन फिजिशियन ने जोखिम फैक्टर बताए हैं, जो एएलएस विकसित होने की ज्यादा संभावना होती है। ज्यादा उम्र और आपके परिवार में अगर किसी का एएलएस की हिस्ट्री रह चुकी है। हालांकि, कुछ अन्य फैक्टर भी हैं, जैसे कि कुछ वायरस हो सकते हैं।
एएलएस का इलाज
एएलएस को ठीक करने के लिए कोई उपचार नहीं है, लेकिन इलाज के लक्षणों को कम या कंट्रोल करके मरीजों में सुधार करते हैं। ये कुछ उपचार हैं, जिन्हें कभी-कभी बेहतर रिजल्ट के लिए किया जाता है।
फिजिकल और ऑक्यूपेशनल थेरेपी
हल्के, कम असर करने वाले एरोबिक व्यायाम जैसे चलना, तैरना और साइकिल चलाना शामिल करें।
कम्युनिकेशन सपोर्ट
एएलएस से पीड़ित जिन लोगों को बोलने में परेशानी होती है, उन्हें स्पीच थेरेपिस्ट के साथ काम करने से लाभ मिल सकता है।
ब्रीदिंग सपोर्ट लेना
नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (Non invasive ventilation) सांस लेने में सहायता करता है, जो आमतौर पर नाक और मुंह पर मास्क के जरिए दिया जाता है।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
2 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
4 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
5 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
6 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
9 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines