Side Effects Of Bhang: होली खुशियों, रंगों और आपसी मेल-मिलाप का त्योहार है. इस दिन लोग रंग खेलते हैं, गले मिलते हैं और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेते हैं. कई जगहों पर होली के जश्न को खास बनाने के लिए ठंडाई या मिठाइयों में भांग मिलाने की परंपरा भी है. हालांकि, उत्साह और माहौल में लोग अक्सर यह भूल जाते हैं कि भांग का असर शरीर और दिमाग पर गहरा पड़ सकता है. भांग का सेवन होली के रंगों के बीच होता है, लेकिन कई बार यह मजा मुसीबत का कारण भी बन जाता है. ऐसे में अगर आप भी होली के मौके पर भांग का सेवन करते हैं या करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि यह आपकी सेहत के लिए यह कितना खतरनाक हो सकता है.
यह भी पढ़े: Arjuna Bark Benefits: नसों की गंदगी साफ करने के लिए खाली पेट पिएं यह पानी, सिर्फ 2 महीने में दिखने लगेगा असर
क्या है भांग और क्यों किया जाता है इसका सेवन
भांग कैनबिस सैटिवा नामक पौधे की सूखी पत्तियों और कलियों से तैयार की जाती है. इसे पीसकर पेस्ट बनाया जाता है और फिर अलग-अलग तरीकों से सेवन किया जाता है. होली के अवसर पर इसे अक्सर ठंडाई में मिलाकर पिया जाता है, जिसमें दूध, बादाम, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां और इलायची डाली जाती हैं. कुछ लोग इसे दही के साथ मिलाकर भांग लस्सी के रूप में भी लेते हैं, जबकि कहीं-कहीं मिठाइयों में भी इसका उपयोग किया जाता है. इसके सेवन से अक्सर नशा हो जाता है और कई बार लोग इतना ज्यादा सेवन कर लेते हैं कि उन्हें इसके साइडइफेक्ट्स झेलने पड़ते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसे समस्याएं जो भांग के सेवन से देखने को मिलती है.
भांग का सेवन क्यों खतरनाक?
दिमाग पर असर
भांग का सबसे ज्यादा प्रभाव दिमाग पर पड़ता है. शुरुआत में यह तनाव कम करने जैसा एहसास दे सकती है, लेकिन ज्यादा सेवन से याददाश्त कमजोर हो सकती है. कुछ लोगों में अवसाद, बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. लंबे समय तक या ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ब्रेन फंक्शन प्रभावित हो सकता है और नींद की समस्या भी हो सकती है.
चिंता, घबराहट और तेज दिल की धड़कन
जो लोग पहली बार भांग का सेवन करते हैं या अनजाने में अधिक मात्रा ले लेते हैं, उन्हें घबराहट, बेचैनी और डर जैसा अनुभव हो सकता है. दिल की धड़कन तेज हो सकती है और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ सकता है, जिससे चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है. साथ ही कई बार हालात गंभीर हो जाते हैं.
मेमोरी लॉस का खतरा
भांग के प्रभाव से शरीर की मांसपेशियों की ताकत और संतुलन पर असर पड़ सकता है. चलने-फिरने में लड़खड़ाहट आदि जैसे परेशानी हो सकती है. कुछ मामलों में अस्थायी मेमोरी लॉस भी देखा गया है, जिसमें व्यक्ति थोड़ी देर पहले की बात भूल जाता है. ज्यादा सेवन मेमोरी लॉस की दिक्कत को बढ़ा सकती है. हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि खेल-खेल में बच्चों के बीच भांग ना पहुंच जाए वरना इसका परिणाम खतरनाक भी हो सकते हैं.
यह भी पढ़े: सुबह उठते ही मतली या उल्टी जैसा लगता है? जानिए इसके असली कारण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
14 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
16 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
17 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
19 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
20 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
23 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
23 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines