हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi पर मीठे से क्यों दूरी? इन 5 घरेलू नुस्खों से करें ब्लड शुगर कंट्रोल

Blood Sugar Control Remedies: होली पर हो रही है ब्लड शुगर बढ़ने की टेंशन, क्योंकि डायबिटीज की बीमारी में यही मेंटेन करने की जरूरत होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं, आइए जानें।     

विज्ञापन
ब्लड शुगर कंट्रोल टिप्स Image Credit: Freepik

Blood Sugar Control Remedies: होली के आने में बस एक दिन रह गया है और इसी दौरान कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। खासकर डायबिटीज मरीजों को अपने खानपान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। होली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा है और चटपटे व्यंजनों से भला कैसे दूरी बन सकती है।

सबसे ज्यादा प्रॉब्लम शुगर मरीजों को होती है, लेकिन ये भी अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और मिठाइयों का सेवन करते हैं। त्योहार पर नॉर्मल क्या डायबिटीज मरीजों का मन भी ललचा जाता है, लेकिन ऐसी चीजों को नजरअंदाज करना बहुत मुश्किल हो पाता है। ऐसे में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की टेंशन होती है, तो आप इन घरेलू नुस्खों की मदद से शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं, आइए जान लेते हैं..

ये  हैं कुछ घरेलू उपाय 

करेला का जूस (Bitter Gourd)

विज्ञापन
  • करेला ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
  • एक छोटे से करेले को काटकर उसका जूस निकालें।
  • इस जूस को रोजाना खाली पेट पीने से फायदा हो सकता है।

मेथी दाना (Fenugreek) 

  • मेथी के दाने को रात भर पानी में भिगोकर रखें।
  • सुबह इस पानी को पीने से शुगर कंट्रोल में मदद मिल सकती है।

नीम का पत्ता (Neem Leaves)

विज्ञापन
  • नीम के पत्ते को लेकर अच्छे से धोकर पीसें और उसका रस निकालें।
  • इसे रोज पिएं, इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

हल्दी (Turmeric)

  • हल्दी में मौजूद कर्कुमिन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होता है।
  • गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से फायदा हो सकता है।

जामुन की पत्तियां (Indian Blackberry) 

विज्ञापन
  • जामुन की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकालें।
  • रोजाना इस रस का सेवन करने से शुगर कंट्रोल में मदद मिल सकती है।

सावधानियां

इन नुस्खों का सेवन करने से पहले एक बार अपने हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे ही नहीं, रोजाना व्यायाम, सही डाइट को फॉलो करें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola