हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? ऐसे रखें उन्हें सेफ

HMPV In Kids: चीन में तेजी से फैलने वाले वायरस एचएमपीवी के अधिकांश मामले
छोटे बच्चों में पाए गए हैं। वहीं, भारत में भी अबतक जो मामले सामने आए हैं, वे छोटे बच्चों के ही हैं। चलिए जानते हैं भारत में संक्रमित बच्चों में पाए गए लक्षण चीन के मरीजों से कितना मेल खाते हैं।

विज्ञापन
photo credit-meta ai

HMPV In Kids: इस समय पूरी दुनिया के सामने HMPV वायरस नामक एक नई समस्या खड़ी हो गई है। लोगों में इस बात का डर है कि कहीं, यह वायरस भी कोरोना की तरह न फैल जाए। इसके अलावा, कोरोना वायरस भी चीन से निकला था, जिसने लाखों लोगों की जान ले ली थी। यह वायरल संक्रमण भी चीन में काफी सक्रिय है। हालांकि, यह वायरस कोई नया वायरस नहीं है। इससे पहले साल 2001 में भी इस वायरस के मामलों में तेजी देखी गई थी। चीन में इसके मामले अधिकांश छोटे बच्चों में पाए जा रहे हैं, जो 14 वर्ष से कम आयु के हैं। वहीं, कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स में भी इससे संक्रमित कम आयु के बच्चों को ही बताया गया है। भारत में भी जो मामले मिले हैं, वो कम उम्र के बच्चों के ही हैं। आइए जानते हैं भारत के शिशुओं में पाए गए लक्षण और चीन के मरीजों के लक्षण कैसे अलग हैं।

भारत में अबतक 6 मामले

1. सोमवार की सुबह बेंगलुरु में 2 मामले- यहां एक 8 महीने की बच्ची और 3 महीने की बच्ची शामिल थी। इनमें दोनों बच्चियों को ब्रोन्कोन्यूमोनिया, जो निमोनिया का एक और प्रकार है, संक्रमित पाया गया। इसमें फेफड़ों में सूजन और संक्रमण होता है। इसके लक्षणों में खांसी, सांस लेने में दिक्कत और बुखार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- HMPV वायरस के देश में 6 मामले

विज्ञापन

2. गुजरात में तीसरा मामला- यहां का बच्चा भी दिन में सोमवार को HMPV पॉजिटिव पाया गया है। यहां का बच्चा पिछले 2 महीनों से बीमार था, उसे 15 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बच्चे को सर्दी के साथ बुखार भी था। साथ ही, शुरुआती 5 दिनों में यह बच्चा वेंटिलेटर पर भी था। जांच के बाद उसे HMPV पॉजिटिव पाया गया।

3. पश्चिम बंगाल का मामला- यहां भी बच्चे को बुखार था और निजी अस्पताल में भर्ती था, जिसके बाद जांच में उसके अंदर भी इस बीमारी के लक्षणों की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन

4. तमिलनाडु में भी 2 मामले- हालांकि, इन बच्चों के लक्षणों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली हुई है लेकिन इनमें भी इन्फेक्शन, बुखार और कॉमन फ्लू जैसे संकेत दिखाई दिए हैं।

क्या कहते हैं ये लक्षण?

अगर हम बात करें बच्चों में पाए गए लक्षणों की, तो सभी मरीजों में संकेत काफी सामान्य हैं, कोरोना से मेल खाते हैं और कॉमन फ्लू जैसे ही हैं। ये संकेत बुखार, खांसी-जुकाम और फेफड़ों का संक्रमण शामिल हैं।

विज्ञापन

चीन के मरीजों में कैसे हैं लक्षण?

हालांकि, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो वहां भी सांस संबंधी बीमारियों और निमोनिया के मामलों में वृद्धि देखी गई थी। यहां के मरीज तीन से 6 दिनों तक बीमार रहते हैं। साथ ही, खांसना और छींकना भी इसमें शामिल हैं।

ऐसे रखें बच्चों को सेफ

1. अपने बच्चों को, खासतौर पर 5 साल से कम उम्र वालों को घर से बाहर कम से कम निकलने दें।

विज्ञापन

2. यदि बच्चे स्कूल जाते हैं, तो उन्हें मास्क और सेनिटाइजर के साथ भेजे तथा इस्तेमाल का सही तरीका भी बताए।

3. उनके खान-पान का ध्यान रखें, ताकि इम्यूनिटी सही रहे।

विज्ञापन

4. सर्दी-जुकाम होने से बचाएं।

5. प्रतिदिन स्नान करवाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 23 साल पुराने इस वायरस के 7 शुरुआती संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola