भारतीय मसालों की अपनी एक पहचान होती है, जो दुनियाभर में जानी जाती है। यहां के मसाले सिर्फ खाने में स्वाद नहीं बढ़ाते बल्कि सेहत को भी कई प्रकार से लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। हींग भी एक ऐसा कॉमन मसाला है। इंडियन हाउसहोल्ड में हींग का इस्तेमाल कई व्यंजनों में किया जाता है। मगर खाने के अलावा भी हींग का कई कामों में यूज किया जा सकता है। जैसे इसके लेप से पेट दर्द, दांत दर्द जैसी समस्याएं दूर होती है। ऐसे ही कई आयुर्वेदिक तरीकों से हींग का यूज किया जा सकता है।
यहां जानिए हींग के 10 आयुर्वेदिक गुण
1. पेट दर्द- यदि आपको कभी अचानक से पेट दर्द होने लगे, तब थोड़ी सी हींग को पानी में घोलकर हल्का सा गर्म करके नाभि तथा इसके आसपास इसका लेप लगाएं। ऐसा करने से पेट दर्द में तुरंत ही आराम मिल जाएगा। नाभि के आसपास गोलाई में इस पानी का लेप करने से पेट दर्द, पेट फूलना और पेट का भारीपन दूर हो जाता है।
ये भी पढ़ें-मई-जून में पड़ने वाला है गर्मी का कहर, ये 5 उपाय रखेंगे सेहत का ख्याल
2. दांत दर्द- भारत के जाने-माने हार्ट स्पेशलिस्ट और SAAOL हार्ट सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि दांत दर्द की समस्या होने पर हींग में थोड़ा सा कपूर मिलाकर दर्द वाली जगह पर लगाने से दांत में दर्द बंद हो जाता है।
3. कान दर्द- कान में दर्द होने पर तिल के तेल में हींग को पकाकर उस तेल की बूंदों को कान में डालने से कान का दर्द समाप्त हो जाता है।
4. पीलिया- पीलिया होने पर हींग को गूलर के सूखे फलों के साथ खाना चाहिए। पीलिया होने पर हींग को पानी में घिसकर आंखों पर लगाने से फायदा होता है।
5. पाचन में सहायक- अपने रोज के खाने में दाल, कढ़ी और सब्जियों में हींग का प्रयोग करने से खाने को पचने में सहायता मिलती है।
6. शुगर कंट्रोल करें- ब्लड शुगर नियंत्रित करें, हींग की मदद से शरीर में ज्यादा इन्सुलिन बनाता है और ब्लड शुगर का स्तर नीचे गिरता है। ब्लड शुगर के स्तर को घटाने के लिए हींग में पका हुआ कद्दू मिलाकर खाना चाहिए।
7. कोलेस्ट्रॉल कम करें- हींग में कूमरिन नामक तत्व होता है, जो खून को पतला करने में मदद करता है और इसे जमने से रोकता है। हींग बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हाई बीपी की समस्या को भी कम करता है।
8. डाइजेशन सुधारें- पेट की बीमारियों से बचाएं, छाछ में या भोजन के साथ हींग का सेवन करने से अजीर्ण वायु, हैजा, पेट दर्द और आफरा में आराम मिलता है।
9. कैंसर की रोकथाम- हींग में वह शक्तिशाली गुण होता है, जो कैंसर रोग को बढ़ावा देने वाले सेल को पनपने से रोकती है।
10. जख्मों कों भरें- अगर किसी खुले जख्म पर कीड़े पड़ गए हों, तो उस जगह पर हींग का चूर्ण लगाने से कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें-इन्फ्लुएंसर की कम उम्र में कैसे चली गई जान? लिवर डैमेज के इन लक्षणों को इग्नोर करना खतरनाक
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
12 hrs agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
16 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
17 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines