High Uric Acid Symptoms: बढ़ा हुआ यूरिक एसिड शरीर में कई प्रकार की समस्याएं पैदा कर सकता है। खासकर हाथों और पैरों में दर्द, सूजन और जकड़न जैसे लक्षणों का दिखना, गंभीर बीमारी की ओर इशारा करते हैं। दरअसल, जब हमारे शरीर में प्यूरीन नामक तत्व का मेटाबॉलिज्म सही तरीके से नहीं हो पाता, तो उससे शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। यह लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है जो खराब खानपान, ज्यादा शराब पीने और नॉनवेज के अधिक सेवन से होती है। डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि यदि किसी को जोड़ों में दर्द या उंगलियों में सूजन हो रही है तो सतर्क हो जाए। यह हाई यूरिक का एक लक्षण हो सकता है।
क्या होता है यूरिक एसिड?
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के गैस्ट्रो और लिवर एक्सपर्ट डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं कि यूरिक एसिड धीरे-धीरे जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। यह स्थिति गाउट नामक बीमारी का रूप ले लेती है, जिसमें मरीजों को हाथों-पैरों और जोड़ों में तेज दर्द और सूजन की समस्या होती है। कई बार मरीज को सुबह उठते ही पैरों में अकड़न या चलने में कठिनाई होती है, जो एक और सामान्य संकेत है बढ़े हुए यूरिक एसिड का। अगर समय रहते यूरिक एसिड को सामान्य नहीं किया गया तो उससे किडनी की बीमारी भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Skin Care: ग्लोइंग स्किन पाने का सबसे आसान तरीका, एक्सपर्ट से जानिए सिर्फ 2 मिनट में
ये हैं हाई यूरिक एसिड के संकेत
अचानक तेज दर्द- नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की स्टडी के मुताबिक, रात या सुबह के समय जब हमारे शरीर का तापमान सामान्य होता है। उस वक्त शरीर में सूजन होती है। ये दर्द आमतौर पर तेज और गंभीर दोनों हो सकती है। इसके साथ-साथ कई बार दिल की धड़कनों का तेज होना भी इसमें शामिल होता है।
सूजन और लालपन- कई बार हमें शरीर के जॉइंट्स में सूजन महसूस होती है, जो हाई यूरिक एसिड में होने वाली समस्या होती है। कई बार मरीज को इस बीमारी में अपनी उंगलियों को मोड़ने में भी दर्द होता है। जोड़ों की स्किन को छूने पर गर्माहट महसूस होना भी इसका एक लक्षण होता है।
कठोरता- अगर आपको जोड़ों में दर्द के साथ सूजन हो रही है तो आपको अक्सर महसूस होगा कि उसके आस-पास की स्किन सख्त और कठोर हो गई है। ऐसे में वहां आपको छूने पर भी दर्द महसूस होता है। कई बार लोगों को लिखाई और कंप्यूटर में टाइपिंग करने में भी दिक्कत होती है।
कैसे करें हाई यूरिक एसिड को कंट्रोल?
- यूरिक एसिड हाई होने पर हमें सबसे पहले अपनी डाइट को बदलना चाहिए। अपनी डाइट में फल, सब्जियों और लो प्यूरिन युक्त फूड्स को शामिल करें।
- अगर बहुत ज्यादा हाई यूरिक की समस्या हो रही है तो इसे कम करने के लिए डॉक्टर से दवा लें।
- पानी का सेवन बढ़ाएं। अपनी बॉडी को एक्टिव रखें ताकि वजन न बढें।
ये भी पढ़ें- हेपेटाइटिस की बीमारी में कौन सा अंग होता है डैमेज, क्या है लक्षण, ऐसे करें बचाव
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 hr agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
8 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
12 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines