Protein Rich Food: अगर पनीर नहीं पसंद, तो ये 6 चीजें बना देंगी आपको फिटनेस स्टार

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें पनीर का सेवन करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें आप पनीर की जगह खा सकते हैं। इसके साथ ही इन चीजों में पनीर से ज्यादा प्रोटीन मिलेगा।

Protein Rich Food: अगर पनीर नहीं पसंद, तो ये 6 चीजें बना देंगी आपको फिटनेस स्टार

Protein Rich Food: बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें पनीर खाना पसंद नहीं होता, जिस कारण वे लोग रोजाना प्रोटीन का इनटेक नहीं कर पाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं, प्रोटीन हमारी सेहत के लिए काफी अहम है। चाहे वजन घटाना हो या बढ़ाना, पनीर हर तरीके से कारगर होता है। अगर शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम हो जाती है तो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। थकान, कमजोरी, हड्डियों में दर्द जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो पनीर नहीं खाते हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजोंं के बारे में जिन्हें आप रोज़ाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं और सेहतमंद रह सकते हैं।

विज्ञापन

सोयाबीन

अगर आप रोजाना की डाइट में सोयाबीन शामिल करते हैं तो यह आपकी सेहत को भरपूर प्रोटीन देता है। यह मसल्स बनाने और बॉडी की मरम्मत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
आप इसकी सब्जी बना सकते हैं या इसे उबालकर चाट की तरह खा सकते हैं।

विज्ञापन

चने

काले या सफेद चने प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होते हैं। आप चाहें तो इन्हें उबालकर, सलाद में डालकर या भुना हुआ स्नैक के रूप में खा सकते हैं। इनसे बनी चाट भी स्वादिष्ट और हेल्दी होती है।

क्विनोआ

विज्ञापन

क्विनोआ एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है जिसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। इसे आप पुलाव, सलाद या नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। आजकल कई डाइट-फ्रीक लोग इसका सेवन कर रहे हैं।

दालें

ऐसा माना जाता है कि मूंग, मसूर, अरहर जैसी दालों में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। ये हर घर में उपलब्ध होती हैं और प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं। आप चाहें तो इन दालों को रोजाना खाने में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

सीतान

सीतान गेहूं से बना एक हाई-प्रोटीन फूड है, जिसे शाकाहारी मांस (Veg Meat) भी कहा जाता है। यह दिखने और स्वाद में चिकन जैसा लगता है और बहुत पौष्टिक होता है।

विज्ञापन

टेम्पेह

टेम्पेह एक इंडोनेशिया फूड है जो फर्मेंटेड सोयाबीन से बनता है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। आप चाहें तो इसे भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ