News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreHigh And Low Blood Pressure Difference: खानपान में गड़बड़ी और गलत जीवनशैली की वजह से कई तरह की परेशानियां हमारे शरीर में हो रही हैं। इनमें सबसे आम समस्या है ब्लड प्रेशर। ब्लड प्रेशर की समस्या में शरीर का बल्ड फ्लो असंतुलित होने लगता है। ब्लड प्रेशर की स्थिति तब आती है जब हार्ट जो कि हमारे शरीर के सभी अंगों में खून को पंप करने का काम करता है, तो उसे सामान्य ब्लड प्रेशर कहा जाता है। बल्ड सर्कुलेशन में आने वाली परेशानियों को ब्लड प्रेशर की समस्या कहते हैं। ब्लड प्रेशर की बीमारी दो तरह की होती है-एक हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर। इसे हाइपरटेंशन और हाइपोटेंशन भी कहते हैं।
खानपान और आधुनिक जीवनशैली की वजह से लोग तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या न सिर्फ आपके शरीर में खून के फ्लो में असंतुलन को दिखाती है बल्कि सेहत पर कई अन्य प्रभाव भी पड़ते हैं। हाई और लो ब्लड प्रेशर की बीमारी की वजह से आपको दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी को एक गंभीर स्थिति माना जाता है। क्योंकि इसमें हार्ट शरीर में ठीक ढंग से बल्ड को पंप नहीं करता है। इस समस्या के चलते दिल का दौरा, स्ट्रोक और किडनी फेलियर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, लो ब्लड प्रेशर की समस्या में हार्ट शरीर में कम बल्ड फ्लो करता है।
हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी असंतुलित खानपान और जीवनशैली की वजह से देखने को मिलती है। शराब, कैफीन और स्मोकिंग करने वाले लोगों में यह समस्या आम है। हालांकि, इसके दो कारण हो सकते हैं। एक उम्र की वजह से और दूसरा खानपान, जीवनशैली और शारीरिक स्थितियों की वजह से हाइपरटेंशन होता है।
ये भी पढ़ें- महिलाओं के लिए अहम खबर! अगर दिखें ये गंभीर संकेत,तो गाइनी से मिलें तुरंत
लो ब्लड प्रेशर की समस्या में ब्लड प्रेशर रेंज 90/60 से कम होता है। अगर ब्लड प्रेशर की जांच करने पर ब्लड प्रेशर रेंज इससे कम आता है तो इसका मतलब यह है कि आप ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रस्त हैं। इस समस्या में हार्ट शरीर के सभी अंगों में सामान्य से धीरे-धीरे बल्ड को पंप करता है।
हाइपोटेंशन यानि लो ब्लड प्रेशर की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इसके लक्षण दिखने पर समय से इसका इलाज किया जाना फायदेमंद होता है। अधिक समय तक इस समस्या के रहने से इंसान को सदमा और कई अन्य गंभीर स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। लो ब्लड प्रेशर की समस्या में इंसान के शरीर में ये प्रमुख लक्षण दिखाई देते हैं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।