Cholesterol Badhne Ke Lakshan: कॉलेस्ट्रोल शरीर को ठीक तरह से काम करने में मदद करता है. यह एक तरह का चिपचिपा पदार्थ है जो शरीर के लिए आवश्यक होता है. लेकिन, अगर कॉलेस्ट्रोल का लेवल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो इसे गंदा कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) कहा जाता है या इसे हाई कॉलेस्ट्रोल की समस्या कहते हैं. हाई कॉलेस्ट्रोल (High Cholesterol) शरीर को एक नहीं बल्कि कई तरह से प्रभावित करता है. यह रक्त वाहिनियों में जमकर उन्हें अवरुद्ध करने लगता है जिससे खून का प्रवाह बाधित होता है और शरीर के अलग-अलग अंगों तक खून सही तरह से नहीं पहुंच पाता है. इससे होता यह है कि शरीर के अलग-अलग अंग दर्द करने लगते हैं और दिल की दिक्कतें होने लगती हैं और हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ना शुरू होता है तो शरीर इसके संकेत पहले ही देने लगता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह हाई कॉलेस्ट्रोल के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है.
हाई कॉलेस्ट्रोल के शुरुआती लक्षण | Early Signs Of High Cholesterol
- रक्त वाहिनियों में कॉलेस्ट्रोल जमने से सीने में दर्द रहने लगता है.
- हाई कॉलेस्ट्रोल के कारण सांस फूलने लगती है, थोड़ा सा भी कोई काम करने पर शरीर थक जाता है.
- हाथ-पैरों तक खून सही तरह से ना पहुंचने पर उनमें दर्द रहने लगता है.
- हाथ-पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है.
- वेरिकोज वीन्स की दिक्कत हो सकती है. इसमें पैरों पर नीली-बैंगनी धारियां नजर आने लगती हैं.
कॉलेस्ट्रोल क्यों बढ़ जाता है
- खानपान में जरूरत से ज्यादा फैटी फूड्स, प्रोसस्ड फूड्स और तला-भुना शामिल करने पर ऐसा होता है.
- धूम्रपान करने पर या फिर तंबाकू के सेवन से कॉलेस्ट्रोल बढ़ सकता है.
- स्ट्रेस से हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं जिससे शरीर जरूरत से ज्यादा कॉलेस्ट्रोल प्रोड्यूस करने लगता है.
- कॉलेस्ट्रोल बढ़ने का एक कारण एक्टिव लाइफस्टाइल ना अपनाना भी है. यदि व्यक्ति ज्यादा हिलता-डुलता नहीं है तो मोटा हो सकता है और उसके कॉलेस्ट्रोल लेवल्स बढ़ने लगते हैं.
हाई कॉलेस्ट्रोल को कैसे कम करें
- गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव किया जाना जरूरी है. खानपान में फल और सब्जियों को ज्यादा शामिल करें.
- वजन कम करने की कोशिश करें. मोटापा कॉलेस्ट्रोल के खतरे को बढ़ाता है.
- कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए फैटी फूड्स खासतौर से तले-भुने फूड्स से छुटकारा पाना जरूरी है.
- रोजाना एक्सरसाइज करने की कोशिश करें. कम से कम हफ्ते में 3-4 दिन आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें.
- एल्कोहल का सेवन कम करें. डिटॉक्स वॉटर पिएं.
गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने का घरेलू उपाय
कच्चे लहसुन (Raw Garlic) के सेवन को गंदे कॉलेस्ट्रोल पर बेहद प्रभावी माना जाता है. गंदा कॉलेस्ट्रोल कम करने के लिए कच्चा लहसुन खाया जा सकता है. रोजाना 1-2 कच्चा लहसुन भी खा लिया जाए तो फायदा मिलता है. लहसुन में मौजूद एलिसिन ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट है जो नसों में कॉलेस्ट्रोल को जमने से रोकता है. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी बेहद काम आते हैं. ध्यान रहे कि कच्चे लहसुन को कूटकर खाने पर इसका ज्यादा फायदा मिलता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
12 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
13 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
14 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
17 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
17 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
21 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines